New Delhi: भारत में हर वर्ष 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2020) के रूप में मनाया जाता है। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। देश इस बार गांधीजी की 151वीं जयंती मना रहा है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
बाबरी केस के सभी आरोपी बरी, 28 साल बाद हुआ फैसला
इस मौके पर (Gandhi Jayanti 2020) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया, इस दौरान यहां पर जयंती के अवसर पर भजन का भी आयोजन किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए भी बापू को नमन किया। पीएम मोदी ने लिखा कि हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
We bow to beloved Bapu on Gandhi Jayanti.
There is much to learn from his life and noble thoughts.
May Bapu’s ideals keep guiding us in creating a prosperous and compassionate India. pic.twitter.com/wCe4DkU9aI
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य , अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्वओ के कल्याहण का मार्ग प्रशस्त- करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।
अनलॉक-5 की हुई शुरुआत, जानिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है। गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और ‘जय जवान जय किसान’ के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ…किसानों और जवानों को सशक्त किया।
उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/Gkm6yoA9Qz
— Amit Shah (@AmitShah) October 2, 2020
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.