Rafale in India: भारत की जमीन पर लैंड हुए राफेल विमान

राफेल के अंबाला मे आने की वायुसेना ने पूरी तैयारी कर ली है। ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आ रहे है।

0
1419
Rafale in India

New Delhi: फ्रांस से आ रहे 5 राफेल की पहली खेप आज भारत (Rafale in India) पहुंच चुकी है। अंबाला एयरबेस पर राफेल के लैंडिंग की गई। इस मौके पर वायुसेना अध्‍यक्ष आर के एस भदौरिया सहित वायुसेना के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी थी कि राफेल लड़ाकू विमान आज (Rafale in India) अम्बाला एयरफ़ोर्स स्टेशन पर दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच लैंड करेगा।

Rafale India: भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल, अंबाला एयरबेस में तैयारी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज अंबाला में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद राफेल की लैंडिंग (Rafale in India) के लिए प्‍लान बी भी तैयार किया गया था। इसके तहत अगर अंबाला में मौसम खराब रहता तो राफेल की लैंडिंग राजस्‍थान के जोधपुर एयरबेस पर कराई जाती।

इससे पहले समाचार एजेंसी (ANI) ने जानकारी दी थी कि भारतीय एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने के लिए 5 राफेल विमानों का पहला बैच आज अम्बाला पहुंचेगा। अम्बाला एयरबेस के पास स्थित 4 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। राफेल विमानों की लैंडिंग के दौरान छतों पर लोगों के एकत्र होने और तस्वीरें लेने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

बुधवार सुब‍ह से ही अंबाला में खासकर एयरफोर्स स्‍टेशन के आसपास कड़ी सुरक्षा है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं। एयरफोर्स स्टेशन में राफेल से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनके लिए रोजाना काफी लोग जाते हैं। इन सभी प्रोजेक्टों को आज रोक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here