DHANTERAS 2022: धनतेरस पर ये 4 चीजें हो जाएं तो हो जाएंगे बल्ले-बल्ले, आप भी जानिए कौन सी है वो 4 चीजें

0
758

DHANTERAS 2022: दिवाली में अब  बस कुछ ही दिन बचे है। वहीं धनतरेस का त्योहार इस साल दो दिन 22 और 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। बता दें की इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी जो खरीदी गई वस्तुए होती है, उसमें 13 गुना वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वहीं धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का दिन होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि धनतेरस पर कुछ खास चीजों का दिखना शुभ माना जाता है, इनके दिखने पर व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है, और धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों का दिखना लाभकारी होता है।

किन्नर

किन्नरों को भाग्य का प्रतीक माना गया है, इनके आशीर्वाद से गरीब भी अमीर बन जाता है। इसलिए धनतेरस पर किन्नरों का दिखना सौभाग्य का प्रतीक है। मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन कोई किन्नर सम्मति से अपने पास से सिक्का किसी व्यक्ति को दान कर दे तो अपार धन लाभ के योग बन जाते हैं। पैसों की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती हैं। जीवन में कभी उधार का समय भी नहीं आता।

सिक्का

धनतेरस वाले दिन सड़क पर सिक्का मिलना मंगलकारी माना जाता है। ये सौभाग्य में वृद्धि की ओर इशारा करता है। रास्ते पर अगर सिक्का दिखे तो इसे उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में संभालकर जरुर रखें। मान्यता है इससे बरकत बनी रहती है।

छिपकली

हमारे घरों में छिपकली कई बार दिख जाती है लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार धनतेरस की शाम पूजा के बाद छिपकली का दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना गया है। इसका दिखना धन-दौलत में बढ़ोत्तरी का इशारा करता है। मां लक्ष्मी संग कुबेर देव की भी कृपा बनी रहती है। अगर छिपकली दिखे तो ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का जाप कर दूर से उसे अक्षत अर्पित जरुर कर दें।

बिल्ली

धनतेरस पर सफेद बिल्ली का नजर आना भी  बेहद शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार ये लंबे समय से अटके हुए कार्य या इस दिन कोई भी शुभ काम बिना किसी परेशानी के पूरे होने का संकेत माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here