Delhi Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में दिल्ली में भारी बारिश के आसार हैं। दिल्ली की गर्मी से बदहाल लोगों को आज गर्मी से राहत मिलगी। राजधानी में मानसून के इंतजार में लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।
Read Also: जानें किन राज्यों में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 11, 12 और 13 को होगी झमाझम बारिश
15 दिन के बाद इंतजार की घड़ियां खत्म..
दिल्ली में जून में ही मानसून की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के इंतजार ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिल्ली (Delhi Weather Update)में मानसून के पहुंचने की तारीख 27 जून थी लेकिन, यहां मानसून 15 दिन की देरी के बाद आज पहुंचेगा। मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
Read Also: दिल्ली में पेट्रोल 101 के पार, जानिए बाकी राज्यों का हाल
24 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान…
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक घटकर 33 डिग्री पर आएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। सोमवार को 30 से 40 कि.मी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। साथ ही दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बारिश की संभावना है। मौसम में नमी भी बनी रहेगी। 13 और 14 जुलाई को दिल्ली (Delhi Weather Update)में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेने की संभावना है।
देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Delhi News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.