देश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से अब लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि चारों तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल, हैदराबाद की एक महिला पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद जिंदा जलाने के मामले पर जगह-जगह लोगों का गुस्सा देखा गया। अब यूपी के उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में लोगों का आक्रोश और भी बढ़ गया है।
बता दें कि उन्नाव पीड़िता को अपराधियों ने पेट्रोल बंम फेंककर जला दिया था, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था, पीड़िता की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदर अस्पताल रेफर किया गया था, जहां दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद पीड़िता की मौत हो गई।
देश भर के कई हिस्सों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं दिल्ली में एक मां ने रेप की घटनाओं के विरोध में अपनी 6 साल की बच्ची पर पेट्रोल डाल दिया।
Delhi: A woman protesting against Unnao rape case, threw petrol on her 6 year old daughter, outside Safadrjung hospital. The girl has been taken to emergency for the treatment, woman has been taken into custody by Police pic.twitter.com/IbCuQBIoeG
— ANI (@ANI) December 7, 2019
महिला सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्नाव बलात्कार मामले का विरोध कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया। लड़की को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया और महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बलात्कार के आरोपियों सहित 5 लोगों को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों ने गुरुवार को उसे कोर्ट जाते समय आग के हवाले कर दिया था।