दुनिया में कोरोना वायरस के मामले 2 करोड़ के पार, देश में कुल आंकड़ा 24,61,191 पहुंचा

देश में कोरोना के कुल संक्रमीतों का आंकड़ा 24,61,191 हो चुका हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 64,553 नए केस दर्ज किए गए हैं।

0
817
Corona Virus Patient
देश में कोरोना के 92,605 नए मामले, कुल आंकड़ा 54 लाख के पार पहुंचा

New Delhi: देश में हर रोज कोरोना के मामले (Covid19 Cases India) बढ़ते ही जा रहे है। हालात लगातार बद से बदतर हो रहे है। पिछले 24 घंटे में देश में 64 हजार 553 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 1,007 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों (Covid19 Cases India) का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार 191 हो चुका हैं।

खुशखबर ये है कि कोरोना से ठीक (Covid19 Cases India) होने वालों की संख्या 17 लाख के पार चली गई है। पिछले 24 घंटों में 55 लाख 573 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कुल मौतों का आंकड़ा 48,040 पहुंच गया है। देश का रिकवरी रेट 70.17% चल रहा है। देश में कोरोना कुल मामलों में से 26.88 फीसदी केस एक्टिव हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 66,999 मामले, 942 मरीजों की मौत

जीन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है उनमें महाराष्ट्र में 5,60,126 केस आए है, आंध्र प्रदेश 2,64,142 केस, कर्नाटक 2,03,200 केस, तमिलनाडु 3,20,355 केस और उत्तर प्रदेश 1,40,775 मामले सामने आए है। इस दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 19,063 मरीजों की मौत, तमिलनाडु में 5,397, कर्नाटक में 3,613, आंध्र प्रदेश में 2,378 और उत्तर प्रदेश 2,280 लोगों की मौत हो गई।

वहीं दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 2 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमीत पाए गए है। वहीं करीब 7 लाख 48 हजार लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवा दी है। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 53 लाख 60 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि ब्राजील में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 31 लाख 70 हजार के पार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here