Covid-19: देश में लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा नए केस, कुल आंकड़ा 42 लाख के पार

पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 90 हजार 802 कोरोना के नए मरीज मिले। अब तक 42 लाख 4 हजार 614 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

0
787
Corona Virus Update
लोगों को फिर डराने लगा कोरोना, एक दिन में मिले 62,714 नए केस

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों (Covid-19) का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है। अब तक 42 लाख 4 हजार 614 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 90 हजार 802 नए मरीज मिले। देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस के इतने मामले कभी भी नहीं आए थे। पिछले कुछ दिनों से हर रोज कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना (Covid-19 Infected) के 8 लाख 82 हजार 542 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 32 लाख 50 हजार 429 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 71 हजार 642 मरीजों की जान जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 6 सितंबर 2020 तक 4 करोड़ 95 लाख 51 हजार 507 टेस्ट किए गए। इनमें से 07 लाख 20 हजार 362 टेस्ट रविवार को हुए है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।

देश में Covaxin का दूसरा ट्रायल होगा शुरू, पहले फेज को मिली मंजूरी

इधर राजधानी दिल्‍ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3 हजार 256 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ दिल्‍ली में मामलों की कुल संख्या 1 लाख 91 हजार 499 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29 और मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्‍या 4 हजार 567 हो गयी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में रविवार को 6 हजार 777 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद राज्य में अब तक 2 लाख 66 हजार 283 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here