Christmas Tree: क्रिसमस का त्योहार देश और दुनिया में सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे सिर्फ ईसाई ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग काफी धूमधाम से मनाते है। क्रिसमस का त्योहार पूरे देश और दुनिया में मनाया जाता है। वहीं क्रिसमस की तैयारियां लगभग हर जगह पूरी हो चुकी है।

इस दिन क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करना काफी खास माना जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को लाइट्स के साथ ही छोटे-छोटे गिफ्ट्स से सजाया जाता है। साथ ही इस ट्री के आसपास लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिसमस डे के दिन ट्री का उपयोग किया जाता है और इस ट्री का महत्व क्या होता है। आइए जानते है कि क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री को लगाने का आखिर क्या महत्व होता है-
क्रिसमस ट्री का इतिहास

Read More:
Christmas Gifts: आप भी बच्चों के सिक्रेट सेंटा बनकर बांटे गिफ्ट और चौकलेट, जरूरतमंदों को भी दें ये गिफ्ट्स
Christmas Eve: इन देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस ईव, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें और इसका इतिहास
25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री का इतिहास काफी दिलचस्प होता है। ऐसा कहा जाता है कि ईसाई धर्म से पहले, साल भर हरा-भरा रहने वाले पेड़ को लोग अपने घरों में लगाते है। जिसके बाद घर पर लगाए गए पेड़ों की डालियों को लाइटों से सजाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से लोगों के दुख-दर्द खत्म होते है और उनके ऊपर जादू-टोना का भी कोई असर नहीं होता।