7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार की सौगात, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

0
220

Pay Commission: त्योहारों पर बीजेपी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करके उन्हें बड़ी राहत दे चुकी है। एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते को 34% से बढ़ाकर 38% कर दिया गया है। लेकिन केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक और सौगात देने की तैयारी में है। सरकार महंगाई भत्ते के बाद हाउस रेंट अलाउंस ( House Rent Allowance) को भी बढ़ाने पर सोच-विचार कर रही है।

बता दें की सरकारी कर्मचारी जिस शहर में काम कर रहे होते हैं। उस शहर के हिसाब से उन्हें हाउस रेंट अलाउंस जाती है। इसे तीन हिस्सो में बांटा गया है। X श्रेणी को कर्मचारियों को उनके बेसिक वेतन के 27 फीसदी के दर से हाउस रेंट अलाउंस मिलता है। Y श्रेणी के कर्मचारियों को उनके बेसिक वेतन के 18 से 20  पर्सेंट की दर से हाउस रेंट अलाउंस मिलता है। जबकि Z कैटगरी के कर्मचारियों को 9 से 10 पर्सेंट दर से हाउस रेंट अलाउंस दिया जाता है। हाउस रेंट अलाउंस एरिया और शहर के हिसाब से तय किया जाता है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में मौजूदा लेवल से 3 से 4 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

इससे पहले 28 सितंबर, 2022 को त्योहारी मौसम और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34% से बढ़ाकर 38% कर दिया है। जो 1 जुलाई 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक के लिए लागू हो चुका है। एक साल में 6591 करोड़ रुपये और 2022-23 में जुलाई से फरवरी तक में 4394.24 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। वहीं सरकार ने अपने पेंशर्स के महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here