कोरोना महामारी में नौकरी गंवाने वाले ESIC के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3 माह का मिलेगा वेतन

ESIC के सदस्यों के लिए खुशखबरी है। ESIC के लोगों को तीन महीने का वेतन मिलने वाला है। कानून को लागू करने की प्रक्रिया कब

0
483
Covid Pandemic Salary
ESIC के सदस्यों के लिए खुशखबरी है। ESIC के लोगों को तीन महीने का वेतन मिलने वाला है। कानून को लागू करने की प्रक्रिया कब

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

कोरोना वायरस के दौरान कई कर्मचारियों की नौकरी चली गई, जिसके कारण लोग बेहद परेशान है। इस बीच ESIC के सदस्यों के लिए खुशखबरी है। ESIC (Covid Pandemic Salary) के लोगों को तीन महीने का वेतन मिलने वाला है। इस बात की जानकारी श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने दी है। कोरोना के चलते जान गंवाने वाले ईसीएसआइ सदस्यों के स्वजन को आजीवन वित्तीय मदद भी मुहैया कराने जा रहा है।

नए श्रम कानून को लागू करने की प्रक्रिया कब ?

नए श्रम कानून (Covid Pandemic Salary) को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है और कई राज्यों ने अपने कानून बना लिए है। श्रमिकों से जुड़े 29 श्रम कानूनों को चार श्रमिक संहिता से बदल दिया गया है। ई-श्रम पोर्टल के 400 वेंडरों की श्रेणियां बनाई गई हैं और कोई भी वेंडर पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। सरकार का लक्ष्य निर्माण क्षेत्र, प्रवासी कार्यबल, स्ट्रीट वेंडर और घरेलू कामगारों सहित बाकी क्षेत्र के 38 करोड़ श्रमिकों को पंजीकृत करने का चल रहा है।

कितने अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी होगा ?

मजदूरों को 12 विशिष्ट अंकों वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। इसे सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं में शामिल किया जाएगा। ईएसआइ के दायरे में आने वाले कर्मचारियों के ईएसआइ कार्ड आधार से लिंक होंगे। इसके बाद अगले चरण में वन नेशन-वन राशन कार्ड की तर्ज पर दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाए क्या है

भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई निगम की 185 वीं बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके तहत ईएसआइ के अस्पतालों में जो चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनका लाभ लेने के लिए मरीज को पैनल में शामिल चिकित्सा सेवा प्रदाताओं के पास भेजा जाएगा। अगर किसी क्षेत्र में ईएसआइ की सुविधा 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर है तो ऐसी स्थिति में मरीज सीधे पैनल में शामिल अस्पतालों से इलाज करा सकते है। 

Also Read: 68 साल बाद एयर इंडिया मिला खरीदार, TATA ने बोली में SpiceJet को पछाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here