गिलोय एक-फायदें अनेक, कोरोना को दूर रखने में भी है फायदेमंद, जानिए कैसे ?

मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ ही दस्तक दे रही है बीमारियां। इस वक्त बुखार ऐसा मर्ज है, जो अधिकांश लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है । ऐसे में गिलोय (Giloy Benefits) का उपयोग फायदेमंद रहता है।

0
3395
giloy-benefits
giloy-benefits

Giloy Benefits: मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ ही दस्तक दे रही है बीमारियां। इस वक्त बुखार ऐसा मर्ज है, जो अधिकांश लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। (Giloy Benefits) बुखार के अलावा फिलहाल पूरी दुनिया में कोरोना का असर देखने को मिल रहा, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।

कोरोना अधिकांश उन लोगों को अपना शिकार बनाता है, जिनकी इम्यूनिटी पॉवर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम होती है। अगर इम्यूनिटी पॉवर अच्छी हो तो कोरोना आसानी से आपको अपनी जकड़ में नहीं ले सकता। ऐसे में गिलोय (Giloy Benefits) आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाता है, चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदे

ये भी पढ़ें- कोरोना से बचना है तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

बुखार करे दूर 
बता दें कि गिलोय, जो कि गुडुची के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसी बेल होती है, जिसके पत्ते पान जैसे आकार के होते हैं। अगर इन पत्तों को पकाकर पिया जाए, तो डेंगू बुखार भी तेजी से दूर होता है। इसका रस बुखार को दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके साथ ही हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए भी गिलोय रामबाण है।

डायबिटीज से बचाए
गिलोय शरीर में बढ़ते हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इससे डाय़बिटीज जैसी खतरनाक बीमारी भी दूर होती है। वहीं, अगर किसी की पाचन शक्ति कमजोर हो, तो वह भी गिलोय के सेवन से अपने बीपी और डायजेस्टिंग सिस्टम को सही रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मशरूम के इन फायदों को जानकर आप भी हो जाएंगे इसके शौकीन

स्किन प्रॉब्लम्स को करें दूर
अगर रोजाना नियमित रूप से गिलोय का सेवन किया जाए, तो इससे त्वचा संबंधी बीमारी भी दूर होती है और स्किन सॉफ्ट-सॉफ्ट और स्मूद रहती है। दरअसल, गिलोय पाचन शक्ति को ठीक रखता है, जिससे पेट साफ रहता है, जिससे त्वचा चमकदार रहती है।

गिलोय में होती हैं ये खूबियां
गिलोय में ऐंटिइंफ्लामेट्री और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसमें फास्फोरस, कॉपर, ग्लूकोसाइड, कैल्शियम, मैग्निशियम और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं। ये सभी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here