New Delhi: देशभर में कोरोना और लॉकडाउन के कारण घर से ही ऑफिस का काम किया जा रहा है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन ही चल रही है। ऐसे में कंप्यूटर और मोबाइल में देखने से आंखों पर गहरा असर पड़ रहा है। इसलिए ये बेहद जरूरी (International Yoga Day 2021) हो जाता है कि आप अपनी आंखों का खास ध्यान रखें। इसके लिए आप कुछ योगासन (Yoga Excercises For Eye) कर सकते हैं।

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब है, क्यों मनाया जाता है ? और इस बार की थीम क्या है

आज के समय में योग हमारी लाइफ की एक ऐसी जरुरत है, जिसके जरिए इतने बिजी शेड्यूल में भी हम अपनी लाइफ को बैलेंस कर सकते हैं, अपने शरीर और मन दोनों को हेल्दी रख सकते हैं। वहीं दिनभर कंप्यूटर और मोबाइल में काम करने से आंखों पर जोर पड़ता है, तो चलिए जानते है कुछ योगासन के बारे में जिससे हमारी आंखों (Yoga Asanas For Eye) की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी।

इन योगासन को करने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी (Yoga Excercises For Eye)

Yoga Excercises For Eye

1. हथेलियों को रगड़कर आंखों पर लगाना (rubbing palms on eyes)

– इसके लिए आपको अपनी आंखें बेद करके गहरी सांस लेनी होगी फिर सांस छोड़े।
– इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को रगड़कर अपनी आंखों के ऊपर रख लें।
– इसे कम से कम 5 मिनट तक करें फिर धीरे-धीरे आंखे खोलें।

2. पलकें झपकाना (wink up)

– इसे करने के लिए बैठ जाएं और अपनी आंखों को तेजी से दस बार झपकाएं।
– फिर करीब 20 सेकेंड्स तक अपनी आंखे बंद रखें।
– इसे तीन से पांच बार तक दोहराएं। ऐसा करने से आपकी आंखों का आराम मिलेगा।

3- आंखों को गोल-गोल घुमाना (rolling eyes)

– इस योगासन के लिए सबसे पहले सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं।
– फिर आंखों को कम से कम पांच सेकंड के लिए बंद रखें और गहरी सांस लें।
– इसके बाद आंखों को लगातार क्लॉक वाइज गोल-गोल घुमाएं।
– ऐसा कम से कम पांच बार करें और फिर आंखों को 10 सेकंड के लिए बंद कर लें।

Also Read: शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने के लिए करें योग, इन बातों का रखें ख्याल?

4- बगल की ओर देखना (look to the side)

– इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को शरीर के अनुरूप रखकर बैठ जाएं।
– फिर मुट्ठियों को बंद कर लें और अपने हाथों को अपने अंगूठे से ऊपर उठाएं।
– अपनी आंखों के सामने के बिंदु को देखें और एक तरफ से दूसरी तरफ केंद्रित करें।
– ऐसा कम से कम दस बार करें। फिर आराम आंखें बंद कर लें।

5- ऊपर से नीचे की ओर देखना (looking up and down)

– इसके लिए बैठ जाए और एक हाथ से मुट्ठी बनाते हुए अंगूठे की मुद्रा बना लें।
इसके बाद अंगूठे को आंखों के सामने लाते हुए उस पर नजर टिकाएं।
– अब अंगूठे को धीरे-धीरे नीचे ले जाएं और फिर धीरे-धीरे ऊपर लाएं। इस दौरान नजर सिर्फ अंगूठे पर रखें।
– ऐसा 5-10 बार करने के बाद अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांस लें।

Read More Articles on Health Tips in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here