योग करने से पहले और बाद में इन चीजों को करें डाईट में शामिल

क्या आप जानते हैं कि योगा करने से पहले और बाद में किन-किन चीजों का सेवन व परहेज करना चाहिए? आइए आपको बताते है।

0
1592
Yoga Diet
योगा करने से पहले और बाद में इन चीजों को करें डाईट में शामिल

New Delhi: कोरोना महामारी (Corona Virus) के चलते लॉकडाउन के कारण लोग घरों पर ही अपना समय गुजार रहे हैं और दफ्तर का काम भी अपने घर से ही कर रहे हैं। इस वजह से खुद को तंदरुस्त और हेल्थी रखने के लिए योग (Yoga Diet) की मदद भी ले रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे बेहतरीन ज़रिया होता है। योग से आपका शरीर लचीला बनता है, टेंशन दूर होती है यानी योग आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखता है।

जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है शहद?

लेकिन यह सब तभी होगा जब आप इससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखें। क्या आप जानते हैं कि योगा करने से पहले और बाद में किन-किन चीजों का सेवन (Yoga Diet) व परहेज करना चाहिए? आइए आपको बताते है….

योग के पहले आपको किन चीजों से बचना चाहिए..

1. योगा शुरू करने से पहले हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। इसलिए जब भी आप अपना योगा सेशन शुरू करने लगे तो सबसे पहले पानी पिएं। इसके अलावा अपने 60-90 मिनट पहले एक हल्के स्नैक्स का सेवन करें।

2. अपने सेशन से पहले अधिक चाय या कॉफी (Tea And Coffee) के सेवन से बचें, क्योंकि कैफीन डिहाइड्रेशन (Dehydration) का कारण है। इस वजह से यह योग अभ्यास के लिए अच्छे नहीं हैं।

3. योगा करने से पहले किसी भी भारी चीजों के सेवन से बचें, जिन्हें बनाने के लिए काफी तेल व ज्यादा मसालों का इस्तेमाल किया गया हो। ऐसे पदार्थों से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।

आप भी खाते है ज्यादा मीठा, तो इन बीमारियों का हो सकता है शिकार

योग के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…

1. योग करने के कम-से-कम 30 मिनट बाद ही पानी पिएं, उससे पहले नहीं क्योंकि आप उन इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolyte) को फिर से पा सकते हैं, जो योग करते समय आपके शरीर से खर्च हुए होंगे।

2. इसके अलावा योग के बाद पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें। जिसमें आप अपनी डाइट में हॉफ बॉइल्ड एग्स (Boiled Eggs), दही (Curd), नट्स (Nuts) और सलाद (Salad) आदि को शामिल कर सकते हैं।

3. इस तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको जल्द ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

4. योग के बाद शराब व बीयर का सेवन न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप छोटी-छोटी बीमारियों के शिकार बन सकते है।

5. इसके अलावा अपनी डाइट में शुगर को शामिल करने से बचें, क्योंकि शुगर से बना हुआ खाना उतना ही नुकसानदायक हैं, जितने की तले व मसालेदार खाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here