शाकाहारी लोग शरीर में प्रोटीन के लिए इन सब्जियों का करें प्रयोग

कई सब्जियां है जो प्रोटीन से भरपूर होती। शाकाहारी लोगों के लिए भी प्रोटीन पाने के भरपूर विकल्प मौजूद हैं।

0
1975
Protein Rich Food
शाकाहारी लोग शरीर में प्रोटीन के लिए इन सब्जियों का करें प्रयोग

New Delhi: हमारे शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन जरूरी होता है। हमारे शरीर के लिए विटामिन्स और मिनरल्स की ही तरह प्रोटीन भी बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन का भरपूर मात्रा में इस्तमाल किए जाने को कहा जाता है। प्रोटीन (Protein Rich Food) के लिए लोग अक्सर अंडे, मछली और मीट का सोवन करते है, और इन्ही आहारों का नाम लेते है।

घर में लगाएं ये पौधे, बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कई सब्जियां भी है जो प्रोटीन (Protein Rich Food) से भरपूर होती। शाकाहारी लोगों के लिए भी प्रोटीन पाने के भरपूर विकल्प मौजूद हैं। आइए आपको बताते है इन सब्जियों के बारे में-

1. पालक (Spinach)

पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। पालक का रस पीना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। 250 ग्राम पालक में 7 ग्राम प्रोटीन, 60 कैलोरी, 5.5 ग्राम फाइबर होते है। पालक शरीर में खून की कमी दूर करने के साथ ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल करने, हार्ट (Heart) और पाचन (Digestion) के लिए भी फायदेमंद है।

2. मशरूम (Mushroom)

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मशरूम का जवाब नहीं। यह हृदय के लिए फायदेमंद है और इससे मधुमेह भी नियंत्रित रहता है। इसमें विटामिन बी 2 और बी 3 भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। 250 ग्राम मशरूम में 5.3 ग्राम प्रोटीन, 85 कैलोरी, 6.2 ग्राम फाइबर पाएं जाते है।

3. चुकंदर (Sugar Beets)

चुकंदर न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें बेटानिन एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सूजन व दर्द को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। 250 ग्राम चुकंदर खाने से 4 ग्राम प्रोटीन, 108 कैलोरी, 7 ग्राम फाइबर मिलता है। चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।

4. बंदगोभी (Cabbage)

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बंदगोभी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार है। इससे सूजन व दर्द में भी राहत मिलती है। बंदगोभी में ऐसे तत्व पाएं जाते है, जो कैंसर से बचने में मदद करते है। बंदगोभी इम्यूनिटी को मजबूत करने और उसे बढ़ाने में बहुत सहायक होती है।

5. ब्रोकली (Brokley) 

इसमें बीटा केरोटिन, जिंक व सेलेनियम प्रचुरता में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-ए और सी व कई अन्य तरह के पोषक तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

6. फ्रेंच बींस (French Beans)

प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में लगभग सभी तरह की बींस को शामिल किया जाता है। फ्रेंच बींस में भी प्रोटीन की अधिकता होती है। इसमें फेनोलिक एसिड, विटामिन सी व फ्लेवेनॉएड एंटीऑक्सीडेंट न्युट्रिएंट्स (Antioxidant Nutrients) होते हैं, जो रोगों को दूर रखने में सहायक हैं। बीन्स में सोडियम की मात्रा कम तथा पोटेशियम, कैल्शि‍यम व मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है।

7. मटर (Peas)

मटर में पोटैशियम (Potassium) और मैग्नीशियम (Magnesium) दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। 250 ग्राम मटर में 7 ग्राम प्रोटीन, 105 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर होते है। मटर के उपयोग से आप शरीर की जलन, खून संबंधित विकार, सांसों के रोग, खांसी, भूख की कमी का इलाज कर सकते हैं। डायबिटीज, कुष्ठ रोग, चेचक जैसी कई बीमारियों में भी आप मटर का लाभ पा सकते हैं।

8. आलू (Potato)

आलू दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। आलू प्रमुख रूप से स्टार्च के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन भी सही मात्रा में होता है। फाइटोकैमिकल्स के अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी 6 शरीर को स्वस्थ रखता है। आलू में सोडा, पोटाश और विटामिन ‘ए’ तथा ‘डी’ (Vitamin A, D) भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here