वास्तु टिप्स: घर में रखें ये 4 चीजें, बन जाएंगे बिगड़े काम

घर को सजाने के लिए अक्सर हम सुंदर दिखने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि घर भी सुंदर दिखे और हमेशा पॉजिटिव एनर्जी रहे। दरअसल, घर में अच्छी दिखने वाली चीजों से हमेशा मन खुश रहता है और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। चलिए जानते हैं कौन-सी हैं ये चीजें-

0
2459

नई दिल्ली: घर को सजाने के लिए अक्सर हम सुंदर दिखने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि घर भी सुंदर दिखे और हमेशा पॉजिटिव एनर्जी रहे। दरअसल, घर में अच्छी दिखने वाली चीजों से हमेशा मन खुश रहता है और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। चलिए जानते हैं कौन-सी हैं ये चीजें-

कबूतर

Image result for कबूतर का जोड़ा, मूर्ति
कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु एक्सपर्ट का कहना है कि अगर घर में कबूतर का जोड़ा या उड़ते हुए पक्षी रखें तो ये काफी शुभ होता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की की नई राहें खुलती हैं और इससे सकारात्मक सोच भी बनी रहती है।

तितलियां

Image result for butterfly painting in the room
रंग-बिरंगी तितलियां भी मन को काफी सुकून देती है। रंग-बिरंगी तितलियां नेगेटिविटी को दूर करती है।

बुद्धा

Image result for gautam buddha
मानसिक शांति का प्रतीक मानी जाने वाली बुद्ध की प्रतिमा को भी घर में रखना तरक्की की नई राहें खोलता है। अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बुद्ध की प्रतिमा रखी जाए, तो ये काफी पॉजिटिव वाइब्स देती है, इससे आपके जीवन पर काफी शुभ प्रभाव पड़ेगा।

हंस

Image result for swan statue
वास्तु शास्त्र में हंस का भी काफी महत्व माना गया है। जो व्यक्ति अपने घर या दफ्तर में हंस रखता है, उसकी सोच हमेशा सकारात्मक रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here