Monsoon Road Trips: बारिश के मौसम में घूमना है तो जाइए इन जगहों पर

0
477

Monsoon Road Trips: घूमने का है शौक और वो भी बारिश के मौसम में तो इस खबर को ज़रूर पढ़े क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे रास्तों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप बारिश के मौसम में पूरा आनंद ले सकते हैं। इस समय भारत के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) बना हुआ है तो बारिश लाज़मी है। बारिश में नहाने का और घूमने का मन हर किसी का करता है तो हो जाइए तैयार। क्योंकि आप कुछ रास्तों पर घूमकर एक दम स्वर्ग का मज़ा ले सकते हैं। बारिश में कई जगह ऐसी होती हैं जहाँ अधिक बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है तो ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे रास्तों के बारे में जो आपके जीवन की यादगार ट्रिप बना सकते हैं। ये रास्ते सुरक्षित भी हैं।

चेन्नई से पुडुचेरी का सफर

मॉनसून में अगर आप वीकेंड पर रोड ट्रिप (Monsoon Road Trips) पर जाना चाहते हैं तो चेन्नई से पुडुचेरी का सफर करिए। यहां एक साइड बगांल की खाड़ी और दूसरी तरफ खूबूसरत कलाकृति वाली इमारतों को देखने का अपना एक अलग ही मज़ा है। चेन्नई से पुडुचेरी जाते समय आपको रास्ते में कई बेहद खूबसूरत जगह देखने को मिलती है। चेन्नई से पुडुचेरी जाने का बेहतरीन रास्ता ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) है। चेन्नई से पुडुचेरी के बीच की दूरी 151 किलोमीटर है जहां आप सिर्फ 4 घंटे में जा सकते हैं।

दार्जिलिंग से गैंगटॉक तक

मॉनसून में पहाड़ों की खूबसूरती पहले से कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दार्जलिंग से गंगटोक के सफर पर जा सकते हैं। मॉनसून में रोड ट्रिप से जरिए यहां जाना आपके लिए काफी यादगार बन चुका है। बारिश के मौसम में यहां बादल काफी नीचे आ जाते हैं। दार्जिलिंग (Darjeeling) से गंगटोक जाने का रास्ता बहुत सी खूबसूरत जगहों को दिखा सकता है। दार्जिलिंग (Darjeeling) से गैंगटॉक (Gangtok) तक की दूरी 100 किलोमीटर है जहां आप NH10 से सिर्फ 4 घंटों में पहुँच सकते हैं।

उदयपुर से माउंट टाबू

उदयपुर से माउंट टाबू जाते समय आपको बीच में कई लैंडस्केप्स दिखेंगे। मॉनसून में इन लैंडस्केप्स की खूबसूरती काफी भिन्न नज़र आती है। माउंट टाबू समुद्र लेवल से लगभग 4 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत शहर है। मानसून में यहाँ का मौसम काफी खूबसूरत रहता है। यहां आप NH27 के जरिए जा 4 से 5 घंटों में जा सकते हैं।

मुंबई से गोवा का सफर

मॉनसून के दौरान अगर आप लॉन्ग ड्राइव करना पसंद करते हैं तो आपके लिए मुंबई से गोवा का सफर सबसे बेहतर माना जाता है। मुंबई से गोवा जाने के लिए रास्ते काफी बेहतरीन हैं। साथ ही आपको रास्ते में कई खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। इस रास्ते में कई फूड ज्वॉइंट्स भी हैं जहां आप बारिश के दौरान टेस्टी खाना भी खा सकते हैं। मुंबई से गोवा आप NH 48 के जरिए जा सकते हैं। मुंबई से गोवा की दूरी 590 किलोमीटर है जहां पहुंचने के लिए आपको लगभग 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है।

दिल्ली से अल्मोड़ा का रास्ता

आप दिल्ली में रहते हैं तो जानते ही होंगे कि दिल्ली से हिमाचल और उत्तराखंड जाना काफी आसान है। यूं तो मॉनसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में जाना खतरनाक होता है, क्योंकि इस मौसम में लैंडस्लाइड्स का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आपको रास्तों की अच्छी पहचान है तो आप यहां पहुंचकर मानसून का मज़ा ले सकते हैं। मॉनसून में आप पहाड़ों की सुंदरता का मजा लेने के लिए रोड ट्रिप के जरिए दिल्ली से अल्मोड़ा पहुँच सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी लगभग 370 किलोमीटर है। इस दौरान आपको रास्ते में कई खूबसूरत जगह भी देखने को मिलती हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा जाते समय बीच में मुक्तेश्वर, भीमताल, लैंसडाउन, जागेश्वर मंदि, कसार देवी मंदिर द्वाराहाट जैसी जगह भी देखने को मिलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here