मानसून में कभी न करें इन चीजों को खाने की गलती, पड़ सकता है महंगा

0
907
Monsoon Diet Tips
मानसून के इस मौसम में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिएय़

Monsoon Diet Tips: मानसून सभी के लिए रिमझिम फुहार लाने वाला ऐसा मौसम जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। तपती गर्मी के बाद सुकुन देने वाले मानसून के इस सुहावने मौसम में लोग कुछ न कुछ नया करने का सोचते हैं जैसे चाय संग पकौड़े और समोसे आदि ऐसे पकवान है जिन्हें लोग मानसून के मौसम में बेहद पसंद करते हैं

Read Also: मानसून की बीमारियों से बचना है तो करें, इन फलों का सेवन

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून का ये सुहाना मौसम अपने साथ अनेको बीमारियों को साथ लेकर आता है। और ऐसे मौसम में इन चीजों का सेवन हमारे स्वास्थय पर गलत असर डालता है। जिनका परिणाम घातक हो सकता है मानसून बारिश के साथ-साथ अनेकों प्रकार की बीमारयां भी साथ लाता है। इनसे बचने के लिए सबसे जरुरी है अपनी डाइट का ख्याल रखना और हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना आज हम आपको बताएंगे की मानसून (Monsoon Tips) की बीमारियों से बचने की लिए हमें किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए-

जंक फूड से परहेज करें-


अक्सर हम मानसून के इस मौसम में अगर बात करें कुछ खाने की तो सबसे पहली पसंद होता है जंक फूड (Junk Foods) जैसे चाय संग पकौड़े, कचौड़ी, भजिया आदि का सेवन हमें मौसम के साथ अनुकूल लगता है, पर क्या आप जानते हैं कि ये सब हमारी सेहत पर गलत असर डालते हैं। मानसून में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

Read Also: दूध के साथ कभी न करें इन 5 चीजों का सेवन, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

मछली सेवन से बचें-
मानसून में मछली का सेवन कभी न करें और न ही किसी प्रकार के समुद्री भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें। मानसून का ये मौसम पानी को दूषित करने का कारण बनता है। जिससे समुद्री भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

कम मात्रा में पानी का सेवन-
मानसून के मौसम में हम पानी को कम पीतें हैं जो गलत है अक्सर बरसात के इस नमी वाले मौसम में प्यास कम लगती है जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है इसलिए मानसून मौसम में कम से कम 3 लीटर पानी जरुर पीएं।

वासी भोजन और वासी फलों के सेवन से बचें-
मानसून के इस मौसम में वासी भोजन और फलों के सेवन से बचें। अक्सर हम फलों को काटकर रख देतें हैं और बाद में इनको खाते हैं ऐसा करना बरसात के इस मौसम में बेहद घातक होता है इसलिए वासी भोजन और फलों से बचें और ताजा बना भोजन और फलों का ही सेवन करें।

Read More Articles on Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here