जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है शहद?

शहद का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण दवाई के रूप में किया जाता है। चलिए जानते हैं शहद का सेवन आपके लिए क्यों फायदेमंद होता है।

0
1275
Benefits Of Honey
जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है शहद?

New Delhi: शहद हमेशा से किचन में इस्तेमाल होने वाला एक स्वादिष्ट पदार्थ रहा है। शहद को सिर्फ खाना बनाने के लिए एक सामग्री की तरह ही नहीं, बल्कि यह (Benefits of Honey) मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्निशियम से भी भरा होता है। यह एक ऐसी सामग्री मानी जाती है, जिससे वज़न कम करने के साथ कई रोग भी ठीक किए जा सकते हैं।

आप भी खाते है ज्यादा मीठा, तो इन बीमारियों का हो सकता है शिकार…

शहद का इस्तेमाल (Benefits of Honey) एक महत्वपूर्ण दवाई के रूप में किया जाता है। जहां इसका सेवन सेहत की जुड़ी परेशानियों को दूर रखता है। वहीं, इसका इस्तेमाल सुदंरता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं शहद का सेवन आपके लिए क्यों फायदेमंद होता है।

1. शहद के सेवन से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। वैज्ञानिकों ने पाया कि शहद सर्दी, जुकाम को कम करने में 36 फीसदी तक प्रभावी होता है।

2. शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाए तो उसका खून में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) की संख्या पर लाभदायक असर पड़ता है। और खून में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ाता है।

3. शहद का नियमित सेवन सर्कुलेटरी सिस्टम और रक्त की केमिस्ट्री में संतुलन को पाने में न सिर्फ आपकी मदद करता है, बल्कि आपको शक्तिशाली भी बनाए रखता है।

4. शहद में एलर्जी से लड़ने का गुण होता है जिससे आपको इस समस्या से बचने में सहायता मिलती है।

5.किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करने में शहद काफी मददगार साबित होता है। यही वजह है कि गले या किसी भी तरह के इंफेक्शन में शहद आराम देता है।

6. अगर आप सर्दी-जुकाम से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं या आपको हर सुबह बंद नाक से जूझना पड़ता है, तो नीम, काली मिर्च, शहद और हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

7. चोट पर शहद लगाने से चोट जल्दी ठीक होती है। शहद चोट को सड़ने से बचाता है।

8. प्रातःकाल शौच से पहले शहद और नींबू को पानी में मिलाकर उसका सेवन करने से कब्ज दूर होता है, रक्त शुद्ध होता है और मोटापा कम होता है।

9. गर्भावस्था के दौरान स्त्रियों द्वारा शहद का सेवन करने से पैदा होने वाली संतान स्वस्थ एवं मानसिक दृष्टि से अन्य शिशुओं से श्रेष्ठ होती है।

10. बच्चों को रात के समय शहद का सेवन कराने सेउन्हें अधिक गहरी नींद आती है और सोने में मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here