जिम से भी तेज वजन घटाएंगी ये पत्तियां ! आज ही से इस्तेमाल कर दें शुरू

0
409

Leaves for Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुकी है। जिससे निजात पाने के लिए हर कोई जूझ रहा है। मोटापे की वजह से आपकी सुंदरता से लेकर गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और इम्युनिटी सिस्टम भी बेकार हो जाता है। हम आपको बिना जिम के ही वज़न कम करने के तरीके बताते हैं।

वजन कैसे कम करें?

आप लोगों ने देखा होगा कि कुछ लोगों का कैलोरी में कटौती करने, कठोर व्यायाम करने और डाइट को कंट्रोल करने के बाद भी वजन नहीं घटता है। आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे से जिसकी मदद से आप आसानी घर बैठे इन नुस्खों को आज़मा सकते हैं।

वज़न कम करने के लिए आपको हरे पत्तों को सहारा ले सकते हैं। क्योंकि ये पत्तियां आपको आसानी से आपके आस-पास मिल सकती हैं। इन पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनसे आपको वज़न कम करने में फायदा मिलेगा।

हरे धनिए की पत्तियां

भारतीय रसोईयों में हरा धनिया हमेशा मिलता है। धनिए की वजह से खाने में सुगंध और जायका भी बदल जाता है। धनिया पत्ती में काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं और यह मेटाबोलिज़्म एवं वजन को नियंत्रित रखने में कारगर साबित होता है। धनिया पत्ती में फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, और विटामिन बी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसे सलाद और हरी चटनी में रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें क्वर्सेटिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो वजन कम करने में मददगार है।

तुलसी के पत्ते

भारतीय घरों में तुलसी पत्ती को बहुत ही पवित्र माना जाता है और यह हर घर में पाई जाती है। तुलसी के अनेक फायदे मिलते हैं। सर्दी में लोगों के घरों में तुलसी के अनेक फायदे मिलते हैं। सबसे अधिक फायदा इसको चाय के साथ मिलाकर पीने से मिलता है। तुलसी की चाय वज़न कम करने में भी फायदेमंद साबित होती है। सुबह पानी में 5 से 6 तुलसी की पत्तियां लेने से शरीर से विषाक्त दूर होते हैं। इससे मेटाबोलिज़्म बढ़ता है। मेटाबोलिज़्म बढ़ने से कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा, तुलसी प्राकृतिक रूप से पाचनशक्ति को बनाए रखती है।

पालक के पत्ते

पालक को सबसे सेहतमंद हरी सब्जियों में से माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पालक से स्वास्थ्य को अनेक फायदे मिलते हैं। शरीर में खून की कमी, बालों का टूटना रुकता है, और आंखों के स्वास्थ्य में पालक काफी फायदेमंद है। वजन कम करने में मदद पाने के लिए अपने आहार में एक कप पालक को शामिल कर सकते हैं। पालक का सूप बनाकर पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों का रस पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। नीम की पत्तियों का रस नीम की ताजा पत्तियों से निकाला जाता है। नीम की ताजा पत्तियों से नीम का पेस्ट भी तैयार किया जाता है। इससे कई तरह के इलाज भी किए जाते हैं। नीम का रस लगातार पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और व्यक्ति का पेट साफ रहता है। जिससे शरीर के फैट को काटने में मदद मिलती है। नीम, नींबू और शहद को मिलाकर बनाया गया मिश्रण मेटाबोलिज्म बढ़ाने में कारगर साबित होता है।

ये जानकारी सामान्य है। इसका किसी दवा या किसी तरह के इलाज से कोई संबंध नहीं है। बीमार होने की स्थिति में अपने नज़दीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here