पीरियड्स के दर्द से तुरंत पाएं आराम, अपनाएं ये घरेलू उपचार

महिलाओं और लड़कियों पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से बचने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं।

0
986
Periods Problems
पीरियड्स के दर्द से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

New Delhi: महिलाओं और लड़कियों को हर महीने पीरियड्स (Periods) के दौरान होने वाली समस्याओं से जूझती है। महीने के उन दिनों में महिलाओं में कई हॉर्मोनल बदलाव आते हैं। कुछ महिलाओं के लिए ये दिन ब‍हुत कष्ट भरे होते हैं। लोगों का यह जानना बेहद जरूरी है कि पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है। लोकिन आज भी हमारा समाज पीरियड्स पर खुलकर बात नहीं करता हैं।

क्या शहद के नाम पर चीनी शरबत खा रहे है आप? खरीदने से पहले जान लें ये तथ्य

लड़कियों और महिलाओं की (Periods Home Remedies) ज्यादातर समस्या यही होती है कि जैसे ही पीरियड्स शुरू होते हैं उन्हें असुविधा, बेचैनी, दर्द, क्रैम्प्स, हर तरह की परेशानी होने लगती है। लेकिन अगर पीरियड्स समय पर न आएं तो ये भी एक बड़ी समस्या है।

पीरियड्स की समस्या को दूर करने के बहुत से घरेलू उपय होते है मगर फिर भी इससे राहत पाने के लिए महिलाएं पेनकिलर (Painkillers) का सहारा लेती हैं। पेनकिलर शरीर को नुकसान पहुंचाता है, जिसका आगे जाकर समस्या हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से बचने के लिए घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं।

सर्दियों में कफ की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

अदरक से दूर होगा दर्द:

एक कप गर्म पानी में अदरक (Periods Home Remedies) के छोटे से टुकड़े को घिसकर डाल ले और कुछ देर उबाले। उसके बाद छानकर इस अदरक वाले पानी को पी ले। कई स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि अदरक, पीरियड्स के दर्द को दूर करने में उतना ही असरदार है जितना ibuprofen टैबलेट। पीरियड्स के दिनों आप चाहें तो अदरक को तीन दिन तक दिन में 4 बार यूज कर सकती हैं। इससे आपको पीरियड्स पेन से छुटकारा मिले सकता है।

तिल के तेल से मसाज करें:

पीरियड्स के दौरान अगर तेज दर्द हो रहा हो तो पेट और पेट के निचले हिस्से पर हल्के हाथों से करीब 20 मिनट तक तिल के तेल से अच्छी तरह से मसाज करें। ऐसा करने से दर्द दूर हो सकता है और आपको राहत महसूस होगी।

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो जरूर करें ये 3 योगासन…

पानी और लिक्विड का सेवन जादा-से-जादा करे

पानी पीने से ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या दूर हो सकती है। लिहाजा पीरियड्स के दौरान खासकर हर दिन 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू भी डाल सकती हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए पानी के साथ-साथ आप नारियरल पानी, अदरक की चाय, कैमोमाइल टी, वेजिटेबल सूप जैसी लिक्विड चीजों का भी सेवन कर सकती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here