Pregnancy Tips: मानसून के महीने में प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल

मानसून के दौरान इन बातों का खास ख्याल रखें गर्भवती महिलाएं, नहीं होगी कोई परेशानी

0
1199
Pregnancy Tips

New Delhi: मानसून का मौसम शुरू हो गया है। यह मौसम कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर (Pregnancy Tips) प्रेग्नेंसी के समय हमें अपना अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए काफी खास होता है। इसके साथ ही इस समय में आपको अपना एक्स्ट्रा ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में (Pregnancy Tips) थोड़ी सी लापरवाही भी आपने लिए समस्या पैदा कर सकती हैं।

घुटनों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्सरसाइज

बारिश के मौसम में हर जगह पानी जम जाता है जिसके कारण कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। जिस वजह से गर्भवती महिला के बच्चे को दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं (Pregnancy Tips) को अपने खान पान की स्वच्छता में विशेष ध्यान देना चाहिए। बाहर का कुछ भी खाने से पहले ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में गर्भवती महिला को जरूरी विटामिन, खनिज, कैल्शियम, प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

भुलकर भी खाली पेट इन चीजों का सेवन ना करें, हो सकती हैं ये परेशानी

गर्भवती महिलाएं मानसून के मौसम में इस तरह रखें अपना ध्यान-

1. मानसून के मौसम में गर्भवती महिलाओं को बाहर के खाने से बचना चाहिए। स्ट्रीट फूड से इन्फेक्शंस का खतरा बढ़ जाता है। गर्भावस्था में इम्यूनिटी आमतौर पर सामान्य से कम हो जाती है। जिसके लिए खर का बना और सात ही इम्यूनिटा बड़ाने वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

2. मानसून की बारिश में गंदे पानी से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है, इसलिए अपने हाथ और पैरों की सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। सारे काम हाथों से शुरू होते हैं, इसलिए उसका साफ रहना बहुत जरूरी है ताकि वो गंदगी पेट में जाकर बच्चे को नुकसान ना पहुचाएं।

3. मानसून के दौरान घर में सफाई का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में घर के टॉयलेट और बाथरूम की अच्छी तरह से सफाई करें। इस समय आप आसानी से किसी भी इन्फेक्शन की चपेट में आ सकती है। जो आपके और शिशु के लिए घातक साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here