स्वस्थ रहने के लिए हर रोज अपनाएं ये 10 नियम

स्वस्थ रहने के लिए इंसान तरह-तरह की बातों पर ध्यान जरूर देता है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातें भी होती हैं। ऐसे ही कुछ खास और बेहतरीन नियमों के बारे में आज यहां आपको बताया जाएगा।

0
1811
Healthy Habits
नए साल में रहना है फिट तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें

New Delhi: स्वस्थ रहने के लिए इंसान (Healthy Tips) तरह-तरह की बातों पर ध्यान जरूर देता है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातें भी होती हैं जिनको नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे ही कुछ खास और बेहतरीन नियमों (Healthy Tips) के बारे में आज यहां आपको बताया जाएगा, जो कि सेहतमंद बने रहने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी सुझाए जाते हैं।

कोरोना से बचना है तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

यह (Healthy Tips) ना केवल आपकी दिनचर्या में सुधार लाएंगे बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से भी आपको बचाए रख सकते हैं। इन 12 नियमों के बारे में आपको नीचे बिंदुवत रूप में बताया जा रहा है। इन्हें पढ़िए और अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए भरपूर प्रयास करिए।

मानसून में बढ़ाएं इम्युनिटी, इन सुपर डाइट का करें इस्तेमाल

1. रोज सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को निकालने और पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
2. सुबह नाश्ते में कुछ खाने के बाद ही आपको चाय पीनी चाहिए, नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
3. दांतों की अच्छी देखभाल के लिए रात को सोने से पहले दांत साफ करें और उसके बाद एक गिलास पानी पीकर ही सोएं।
4. खाना खाने के दौरान कभी भी पानी ना पिएं। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और आप भरपेट खाना भी नहीं खा सकते हैं। खाना खाने के हमेशा आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
5. रात में सोते समय अपने आसपास मोबाइल फोन ना रखें। इसमें कनेक्ट होने वाली रेडियो एक्टिव किरणें आपके दिमाग को सोते समय नुकसान पहुंचा सकती हैं।
6. प्रतिदिन एक्सरसाइज या फिर योग का अभ्यास जरूर करें। यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाए रखेगा।
7. आपको कोशिश करनी चाहिए कि शाम 6:00 बजे के बाद हैवी डायट न लें।
8. खाना खाने के बाद सौंफ या फिर थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी होती है।
9. आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह म्यूकस के डेवलप होने की संभावना को बढ़ा देता है।
10. फ्रिज में रखे हुए ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि आपकी सेहत को भी कई नुकसान पहुंचा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here