Health Tips: साधारण सी दिखने वाली सब्जी के अनगिनत फायदे, जान कर हो जाएगें हैरान…

0
284

Health Tips: चुकंदर एक बहुत लाभकारी सब्जी है, जिसका रंग लाल होता है और यह कई पोषक तत्वों से भरी होती है। चुकंदर (Beetroot) को डाइट में शामिल कर शरीर को कई लभा मिल सकते है। आपको बता दें कि चुकंदर में विटामिन B6 फोलेर, फाइबर और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

चुकंदर (Beetroot) से कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं। आप रोजाना चुकंदर का जूस, सलाद या सूप बना कर पी सकते हैं। जिन लोगों में हीमोग्लोबीन की कमी है उन्हें चुकंदर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। चुकंदर से मिलने वाले फायदों की उपयोगिता को देखते हुए आज इसे प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाने लगा है।

त्वचा के लिए लाभकारी है चुकंदर

आज के दौर में लोगों को त्वचा पर कालापन, मुंहासे, झुर्रिया और झाइयों की समस्या होने लगी है। इसे दूर करने के लिए आप चुकंदर (Beetroot) का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर होने वाली पिगमेंटेश की समस्या को दूर करने के लिए आप घर पर ही चुकंदर का फेस पैक बना सकते हैं। इससे झाइयां तेजी से दूर होने लगती है और आपकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार बनती है। इस लेख में हम आपको चुकंदर (Beetroot) से झाइयों को दूर करने वाले फेस पैक को बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

चुकंदर (Beetroot) के इस्तेमाल से चेहरे की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए आप घर पर ही चुकंदर और चंदन का फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आप करीब एक चुकंदर का रस ले लें। इसमें करीब दो चम्मच चंदन का पाउडर मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर झाइयों वाले स्थान पर करीब 20 से 25 मिनट के लिए रोजाना लगाएं।

चुकंदर और नींबू दोनों में ही विटामिन सी की मात्रा होती है। इसके अलावा चुकंदर में एंटी माइक्रोबियल गुण भी होते है। चुकंदर और नींबू का फेस पैक आपके चेहरे से झाइयों के साथ ही दाग धब्बों को दूर करने का कार्य करता है। इससे बनाने के लिए आप करीब एक चुकंदर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट में आप एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। शहद से त्वचा में चमक आती है। इस फेस पैक को चेहरे पर करीब 20 से 30 मिनट तक लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here