Valentine Day क्यों मनाते हैं? जानें History

वैलेंटाइन डे का नाम रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताते है...

0
1187
Valentine Day History
Valentine Day क्यों मनाते हैं? जानें History

New Delhi: फरवरी का महीना शुरू होते ही लोगों में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2021) मनाने की सुगबुगाहट तेज हो जाती है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन की शुरुआत एक हफ्ते पहले से हो जाती है। इन 7 दिनों के बाद 8 वें दिन वैलेंटाइन डे (Valentine Day History) मनाया जाता है। आज इसका 7वां दिन है जो ‘किस डे’ के रूप में मनाया जा रहा है।

ऐसा करने से रिश्ता बनेगा मजबूत, क्या सेहत के लिए फायदेमंद है किस करना

वैसे तो वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है और हर कोई इस दिन को सेलिब्रट करता हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि 14 फरवरी को ही क्यों Valentine Day मनाया जाता है? तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की कहानी (Valentine Day History) बताते है…

क्यों मनाया जाता है Valentine Day?

वैलेंटाइन डे का नाम रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। दरअसल रोम में तीसरी सदी के एक क्‍लॉडियस नामक राजा का मानना था की एक अकेले पुरुष की शक्ति शादी शुदा पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। वे ये सोच रखते थे कि शादी करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्म हो जाती है। जिसके चलते उन्होंने अपने पूरे राज्य में शादी ना करने के आदेश दिए थे।

पार्टनर को दें ‘जादू की झप्पी’, शायरियां सुना कर करें मोहब्बत का इजहार

लेकिन संत वैलेंटाइन ने क्‍लॉडियस के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया था और पूरे राज्‍य में लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया। संत वेलेंटाइन ने रोम में बहुत सारे सैनिकों और अधिकारियों की शादी करवाई। जिसके बाद राजा क्‍लॉडियस ने संत को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें 14 फरवरी सन 269 को फांसी में चढ़ा दिया था। तब से ही उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here