केमिकल बना सकता है होली को बेरंग, रंग खेलने से पहले जान लें ये 5 बातें

होली आने में अब तीन दिन ही बाकी है। बाजार रंगों से भर गया है। लेकिन क्या ये रंग आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

0
361
Happy Holi 2021
होली आने में अब तीन दिन ही बाकी है। बाजार रंगों से भर गया है। लेकिन क्या ये रंग आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Holi 2021: होली आने में अब तीन दिन ही बाकी (Happy Holi 2021) है। बाजार रंगों से भर गया है। लेकिन क्या ये रंग आपके लिए हानिकारक हो सकता है, जी हां इन रंगों में जमकर कैमिकल भरा होता तो ये आपको देकक्त दे सकता है। इसलिए जरुरी है कि आप सावधानी और सुरक्षित होली (Happy Holi 2021) खेले। आइए जानते है कि कैसे आपको होली खेलते वक्‍त सावधान रहने की जरुरत है। 

होली से पहले और उसके बाद कैसे रहे स्वस्थ, जानें यहां…

कोल्ड क्रीम या तेल करें यूज

होली खेलने से पहले शरीर पर कोल्ड क्रीम या फिर तेल लगा (Skin Care tips in Holi) लें। ऑयली स्किन पर रंग जम नहीं पाएगा और बाद में नहाते वक्त आसानी से छूट जाएगा।

कपड़े कैसे पहने

अपने पुराने कपड़े निकाल लिजिए जिससे आपका पूरा शरीर ढ़क सके। जितना कम रंग शरीर पर लगेगा, उतना जल्दी छूट जाएगा।

ड्राई लिप्स

होली खेलते समय होंठ और कान को न (Skin Care tips in Holi) भूले। होठों और कानों में लिप बाम या वैसलीन जरुर लगा लें ताकि आपको कोई परेशनी न झेलनी पड़े। 

होली पर आसान तरीकों से बनाएं अपने मनपसंद कलर, जानें कैसे करे तैयार

बालों की देखभाल

कुछ लोग आपके शरीर के साथ बालों में भी रंग (Hair Care tips in Holi) लगा देते है। होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं। ताकि बालों को नुकसान पहुंचाने वाले कैमिकल से इन्हें बचाया जा सके।

कलर्स कैसे यूज करें

अगर हो सके तो ऑर्गेनिक कलर्स (Organic Colors) का ही इस्तेमाल करें। इस तरह के रंग आपकी स्किन, आंख और बालों को कैमिकल वाले रंगों का असर नहीं पड़ेगा। गुलाबी, पीला या हल्के लाल रंग का प्रयोग करें। बैंगन, काला या ग्रे जैसे मुश्किल से साफ होने वाले रंगों के इस्तेमाल से बचें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here