Diabetes Tips: क्या आपको भी है शुगर की बीमारी, तो करें इन 5 आटे का सेवन

डायबिटीज में क्या खाना है और क्या नहीं इस चीज का चुनाव करना काफी मुश्किल होता है। आइए आज हम जानते है कि डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए।

0
1287
Diabetes Tips

New Delhi: बॉडी में जब इंसुलिन हार्मोन (Insulin Hormone) का बहाव कम होता है, तो इस कारण  डायबिटीज (Diabetes Tips) रोग होता है। डायबिटीज होने के कई कारण होते हैं। यह आनुवांशिक, उम्र बढ़ने पर या मोटापे के चलते होता है। इस रोग में (Diabetes Tips) व्यक्ति को परहेज करना होता है। इस दौरान मरीज को अपने खाने पीने का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

Immunity Booster Juice: ये जूस है बेहद फायदेमंद, पिएं और बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

डायबिटीज (Diabetes Tips) में क्या खाना है और क्या नहीं इस चीज का चुनाव करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत सही आटे का चुनाव करने में आती है। डायबिटीज के मरीजों को ऐसे आंटे की रोटी खानी होती है जो उनका ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकें। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि डायबिटीज में कौन सा आटा अच्छा होता है। डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर के अलावा कई अन्य पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

आइए आज हम जानते है कि डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए, जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

1. जौ का आटा

जौ की गिनती सबसे पौष्टिक पदार्थों में की जाती है। यह मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सबसे जरूरी फाइबर (Fiber), विटामिन-सी व ए (Vitamin C and A) आदि से भरपूर होता है।  डायबिटीज (Diabetes in Hindi) जैसी गंभीर बीमारी को रोकने के लिए जौ का पानी पीने के फायदे देखे गए हैं। डायबिटीज एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें शरीर जरूरत के हिसाब से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। तो यहां पर जौ आपकी मदद कर सकता है।

2. कुट्टू का आटा

कुट्टू हमें ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) ,डायबिटीज (Diabetes), अस्थमा (Asthma) जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद फायदेमंद होता है। डायबिटीज यानि शुगर में कुट्टू का आटा खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर का इंसुलिन सामान्य रहता है। जिससे शुगर कंट्रोल रहती है।

3. रागी का आटा

रागी के आटे की रोटी खाने से शरीर में आसानी से कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein), आयरन (Iron) आदि महत्वपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक तत्वों की पूर्ति हो जाती है। फाइबर के गुणों से भरपूर रागी का आटा डायबिटीज की समस्या में काफी असरदार हो सकता है। इस आटे से न सिर्फ आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।

4. राजगिरा का आटा

राजगिरा का सेवन डायबिटीज से बचे रहने के लिए भी किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन में पता चला है कि राजगिरा और राजगिरा के तेल का सप्लीमेंट एंटीऑक्सीडेंट थेरेपी (Supplement Antioxidant Therapy) के रूप में काम कर सकता है, जो हाइपरग्लाइसीमिया (High Blood Sugar) को ठीक करने और डायबिटीज के जोखिम को रोकने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. बेसन

न्यूट्रीशन (Nutrition) से भरपूर बेसन का प्रयोग आपने पकौड़े या कढ़ी बनाने में खूब किया होगा, लेकिन आपको पता है इसकी रोटी कैंसर से लेकर डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में कारगर है। बेसन में प्रोटीन (Protein) अधिक होता है इसलिए ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) वाला होता है। यही कारण है कि ये वेट लॉस (Weight Loss) के साथ डायबिटीज में फायदेमंद साबित होता है।

यें भी पढ़ें- Eye Care Tips: बारिश के मौसम में इस तरह रखें अपने बच्चों की आंखों का ख्याल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here