बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने के लिए रोजाना अपनाएं ये टिप्स…

बच्चे को अगर अंदर से स्ट्रांग बनाना है तो उनकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। आइए जानते है बच्चों को किन चीजों का सेवन करवाना चाहिए।

0
826
Child Bones Care
बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

New Delhi: हमारे शरीर को मजबूती देने का काम हड्डियां (Bones) करती हैं। अगर हड्डियां कमजोर रही तो इंसान किसी भी प्रकार का शारीरिक काम करने में असमर्थ होता हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है हैल्दी डाइट (Child Bones Care) चार्ट। अगर बच्चों का डाइट चार्ट बढ़िया नहीं होगा तो उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकेगा।

दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान? तो अपनाएं ये टिप्स…

शरीर का पूरा वजन हड्डियों पर ही निर्भर करता है। हड्डियों के सहारे ही हम खड़े होते हैं, बैठते या फिर चल फिर पाते हैं। बच्चे को अगर अंदर से स्ट्रांग बनाना है तो उनकी हड्डियों (Child Bones Care) का मजबूत होना बहुत जरूरी है। आइए जानते है कि हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए हमें बच्चों को किन चीजों का सेवन करवाना चाहिए।

1. प्रोटीन (Protein)

मछली, लो फैट दूध और नट्स जैसे प्रोटींस की रोजाना 3 से 4 बार सेवन करने से हड्डियों को कमजोर होने से रोका जा सकता है। इनके सेवन से कोलेजन फाइबर का निर्माण होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं।

2. कैल्शियम (Calcium)

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए बच्चे को दूध या इससे बनी चीजों जैसे दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन करवाएं। इन चीजों के सेवन से बच्चे हड्डियां तो मजबूत होती ही है, साथ में बच्चे के दांत भी स्ट्रांग होते हैं।

3. शारीरिक व्यायाम (Physical Excercise)

रोजाना शारीरिक व्यायाम करना बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। यहीं नहीं जिन बच्चों की हड्डियां जन्मजात कमजोर होती हैं ये उनकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में कारगर है। जैसे कि कूदना, नृत्य करना और दौड़ना मजबूत हड्डियों के निर्माण में बच्चों की मदद कर सकते हैं।

4. फल-सब्जियां (Fruits and Vegetables)

फल और सब्जियां खाने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती है। जैसे शकरकंद, सोया मिल्क, मटर, अनानास, संतरा। सब्जियों में अल्कलाइन, मिनरल और विटामिंस की मात्रा के साथ एंटीआक्सीडेंट भी होते हैं।

5. अच्छे वसा (Good Fat) 

शरीर में बहुत सारे गुड फैट (एवोकाडो, नट्स, आदि) आहार बच्चों को लंबे समय तक के लिए ऊर्जा देने का काम करते हैं। स्वस्थ वसा के साथ-साथ विटामिन डी की भी जरूरत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होती है। आप अपने बच्चों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी भी जरूर दें जिससे वो अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here