Brown Sugar VS White Sugar: कौन सी चीनी है सेहत के लिए बेस्ट? जानें फायदे

सफेद चीनी और ब्राउन शुगर में से कौन-सी ज्यादा बेहतर है। आज हम आपको इन दोनो चीनी के बारें में जानकारी देंगे...

0
1437
Brown Sugar VS White Sugar
Brown Sugar VS White Sugar: कौन सी चीनी है सेहत के लिए बेस्ट? जानें फायदे

New Delhi: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए है। खासकर लोग मीठा खाने से बचते है, वहीं जिन्हें मीठा खाना पसंद है वह चीनी का सही से चयन नहीं कर पाते की कौन सी चीनी उनके सेहत के लिए (Brown Sugar VS White Sugar) बेहतर है। वैसे तो बाजार में दो प्रकार की चीनी मौजूद हैं, सफेद चीनी और ब्राउन शुगर, लेकिन लोग सबसे ज्यादा सफेद चीनी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

सर्दियों में ये लड्डू खाने से शरीर में दिनभर बनी रहेगी गर्मी…

बता दें कि चीनी का तय मात्रा में रोजाना सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सफेद चीनी और ब्राउन शुगर में से कौन-सी ज्यादा (Brown Sugar VS White Sugar) बेहतर है। तो चलिए आज हम आपको इन दोनो चीनी के बारें में जानकारी देते है…

ब्राउन शुगर के फायदे (Benefits of brown sugar)

1. ब्राउन शुगर गुड़ और सफेद चीनी का एक मिश्रण है।
2. इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन – बी पाया जाता है।
3. ब्राउन शुगर में सफेद चीनी की अपेक्षा कम केमिकल होते हैं।
4. इसका सेवन करने से स्किन पर झुर्रियों नहीं होती है।
5. इस चीनी को स्क्रबर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
6.इसका प्रयोग एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता है।
7. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है।

इस शहर में 11 दिव्यांग जोड़ों की कुछ इस तरह हुई शादी, देखें Photos

सफेद चीनी के फायदे (Benefits of white sugar)

1. अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सफेद चीनी का सेवन करें।
2. सफेद चीनी के सेवन से डिप्रेशन जैसी गंभीर शारीरिक परेशानियों से भी दूरी बनाई जा सकती है।
3. इसका एनर्जी बूस्टर के रूप में किया जाता है।
4. शरीर में ब्रेन फंक्शन ठीक तरह से काम करता है।
5. इसे थोड़ी मात्रा में उपयोग करने पर भी पर्याप्त मीठा होता है।

कैसे बनता है सफेद और ब्राउन शुगर? (How to make brown and white sugar)

सफेद चीनी (White Sugar)

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने से रस निकाला जाता है, उसके बाद रस को साफ करके उसका गाढ़ा घोल बनाया जाता है। इसके बाद घोल से चीनी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय और देखें कमाल

ब्राउन शुगर (Brown Sugar)

यह दो तरह से बनाया सकता है एक रिफाइंड और दूसरा अनरिफाइंड। रिफाइंड ब्राउन शुगर सफेद चीनी (Lifestyle News) होती है। जिसमें गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। वहीं अनरिफाइंड ब्राउन शुगर बनाने के लिए सिर्फ गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बाद ये भूरे रंग का नजर आता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here