पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

आज हम आपके कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते है जिससे आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी

0
1078
Home Remedies For Gas
पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

New Delhi: पेट का दर्द होना एक आम बात है कई बार गैस बनने की वजह से भी पेट के दर्द (Stomach Pain) का सामना करना पड़ता है। दरअसल खराब खान पान और दिनचर्या के कारण पेट में गैस बन जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते है, जिसे कुछ समय के लिए तो आराम मिलता है लेकिन ये समस्या बार-बार परेशान (Home Remedies For Gas) करती है।

तो चलिए आज हम आपके कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते है जिससे ना केवल आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी बल्की आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा…

सुबह उठते ही फोन इस्तेमाल करना हो सकता है घातक, जानें इसके खतरनाक परिणाम

1. दही

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बढ़ाने में मदद करते हैं। दही में पानी, जीरा पाउडर आर काला नमक मिलाकर पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसे स्मूदी में सेब के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

2. हींग

हींग में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो गैस से छुटकारा दिलाते है।

3. अजवाइन

इसमें प्रोटीन, फाइबर, फैट, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ कैल्शियम, थायमीन, राइबोफ्लेविन, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो गैस की समस्या दूर करते है।

4. काला नमक

काला नमक में पाए जाने वाला सोडियम क्लोराइड, सल्फेट, मिनरल्स, आयरन और मैग्नीशियम गैस को जड़ से खत्म करता है।

5. जीरा

जीरा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये कब्ज, दस्त और एसिडिटी (Home Remedies For Gas) की समस्या भी दूर करता है।

ज्यादा टमाटर खाना हैं हानिकारक, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

6. हर्बल चाय

हर्बल चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता और पेट का दर्द ठीक रहता है।

7. सेब का सिरका

इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और गैस के कारण होमने वाले पेट में दर्द, सूजन और अन्य लक्षणों को भी इससे कम किया जाता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं।

8. अजवाइन और जीरा का चुर्ण

अजवाइन और जीरा को तवा में हल्का भून लेंगे। इसके बाद सग्राइंडर मे डालकर महीन पीस लें। रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ आधा चम्मच पीएं।

9. लौंग

लौंग हमारे शरीर में पैदा होने वाली सूजन, गैस, पेट फूलना, कब्ज आदि को खत्म करता है। रोजाना लौंग को चबाने या भोजन के बाद इलायची के साथ एक चम्मच लौंग के पाउडर का सेवन करें।

10. सौंफ का बीज

सौंफ का बाज गैज के दर्द को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। भोजन के बाद सौंफ को चबाने से पाचन बेहतर होता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Lifestyle News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here