UGC NET Admit Card का इंतजार जल्द होगा खत्म, आज हो सकता है जारी

यूजीसी नेट का एग्जान देने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब आपका एडमिट कार्ड आने का इंतजार खत्म होने वाला है।

0
375
UGC NET 2021
यूजीसी नेट का एग्जान देने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब आपका एडमिट कार्ड आने का इंतजार खत्म होने वाला है।

यूजीसी नेट का एग्जान (UGC NET 2021) देने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब आपका एडमिट कार्ड आने का इंतजार खत्म होने वाला है। आज किया जा सकता है एडमिट कार्ड जारी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा एक साथ आयोजित करने जा रहा है। इसका मुख्य कारण कोरोना वायरस है।

कब से कब तक चलेगी परीक्षा

20 नवंबर 2021 से शुरू होगी और 5 दिसंबर तक चलेगी यूजीसी नेट (UGC NET 2021) की परीक्षा, परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए देशभर से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा 3 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। साथ ही 2 पेपर में ली जाएगी। पेपर I 50 अंक की होंगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे, पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और ये 200 अंकों रहेंगे।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है

यूजीसी नेट की नई परीक्षा तारीखों के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। अगर किसी उम्मीदवार को पूरी जानकारी लेनी है तो हेल्पडेस्क 011-4075900 या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए मदद ले सकते है। 

Also Read: REET Result 2021: इंतजार हुआ खत्म, राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लिंक से करें चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here