Uttarakhand: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE Result 2020) 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट आज जारी हो गया है। खबरों के अनुसार यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट (UBSE Result 2020) बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद जारि किए गए। विद्यार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल (UBSE Result 2020) यूके बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 2.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च के बीच तय गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड 10वीं और इ12वीं की परीक्षा टल गई थी। टली परीक्षाएं 22 से 25 जून तक कराई गई थी, लेकिन कंटेनमेंट जोन और परीक्षा के दौरान क्वारांटाइन विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे।
MP Board Result: 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर तीन बजे होगा घोषित, ऐसे करें चेक
जिसके बाद बोर्ड ने तय किया है कि कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों के अधिक नम्बर वाले विषय का औसतन निकाल कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। फिर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपने रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारी भरें। जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
वहीं पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट 30 मई को जारी किया था। 10वीं में 76.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स और 12वीं में 80.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए थे। पिछले साल यानी कि 2019 में 10वीं में देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं 12वीं में शताक्षी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया था।