RO/ARO 2021: इलाहाबाद के उच्च न्यायालय में बंपर भर्ती, कब से करें आवेदन ?

RO ARO Vacancy 2021: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने Allahabad उच्च न्यायालय में पदों की भर्ती के लिए विशेष सूचना जारी कर दी है

0
933
RO ARO Vacancy 2021
समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए विशेष सूचना जारी कर दी है।

RO ARO Vacancy 2021: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय (allahabad high court) में पदों की भर्ती के लिए विशेष सूचना जारी कर दी है. एजेंसी की तरफ से जारी की गई भर्ती की विशेष सूचना आरओ (RO), एआरओ (ARO) 2021 के अनुसार, दोनो ही पदों की कुल संख्या 396 वैकेंसी (Vacancy) के लिए इस बार भर्ती एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी, इनमें आरओ की 46 वैकेंसी और सहायक एआरओ की 350 वैकेंसी की भर्ती जारी की गयी है।

RO/ARO भर्ती का कब से कब तक करें आवेदन (RO/ARO Recruitment Registration 2021)

जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा (ARO) अधिकारियों की भर्ती परीक्षाओं का ऑनलाइन आवेदन आज, 17 अगस्त 2021 से किये जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2021 तय की गयी है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एनटीए के भर्ती पोर्टल,(Nta portal) की इस वेबसाइट पर  recruitment.nta.nic.in पर विजिट(visit) करना होगा और फोर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी होगी. ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को 800 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस (भी भरनी होगी जिसका भुगतान ऑनलाइन द्वारा कर पाएंगे। बता दें कि  उत्तर प्रदेश के मूल निवास वाले एससी/एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होगा।

इस लिंक से जानिए पुरी जानकारी

समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए विशेष सूचना जारी कर दी है।

RO ARO Notification 2021

RO/ARO में भर्ती की जानें योग्यताएं (RO/ARO Eligibility)

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (university) से डिग्री हासिल हो और  कंप्यूटर साइंस में डिग्री या डिप्लोमा या नीलेट/डोएक का ओ लेवल सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस में सीसीसी प्रमाण-पत्र और कंप्यूटर पर करीब 25 शब्द प्रति मिनट स्पीड अंग्रेजी में टाइपिंग होनी चाहिए।

Read More Article |

IDBI बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कब होगी भर्ती और कैसे करें अप्लाई ?

UPPSC में 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, कब तक कर सकते है आवेदन?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here