JEE 2020 Result: जेईई एडवांस के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

JEE एडवांस 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अपने परिणाम आप जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

0
941
JEE Main Admit Card
JEE Main Admit Card 2021: जानें कब, कैसे और कहां डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

New Delhi: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने JEE एडवांस 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद इसका रिजल्ट जारी कर (JEE 2020 Result) दिया है। अपने परिणाम आप जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JEE Advance 2020 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपसे जन्मतिथि व अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी। इसे भरकर सबमिट करने पर आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

बता दें कि 1.6 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। आवेदन करने वालों में 96% परीक्षा में शामिल हुए थे। जेईई एडवास (JEE 2020 Result)  की परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि इस परीक्षा को लेकर काफी बवाल मचा था। यह परीक्षा दो पालियों 9 बजे से 12 बजे और 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक परीक्षा के लिए 1,60,831 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. परीक्षा में 9 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए थे।

रिजल्ट जारी करने को लेकर IIT Delhi ने नोटिस जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि 5 अक्टूबर यानी आज सुबह परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ज्वाइंच सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) में पंजीकरण कराना होगा। JEE एडवांस का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही देश भर के 23 IITs में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद IITs कटऑफ जारी करेंगे।

पुलिस भर्ती को लेकर हुआ था पेपर लीक, 20 लोग गिरफ्तार

वहीं काउंसिलिंग की तारीख भी तय हो चुकी है। सीटे मेरिट के आधार पर एलॉट की जाएंगी। 6 अक्टूबर से कैंडिडेट्स अपने कटऑफ स्कोर के अनुसार IITs में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। समय से प्रवेश और कक्षाओं की शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए, काउंसलिंग राउंड की संख्या सात के बजाय छह कर दी गई है। इस साल परिणाम भी रिकॉर्ड समय में घोषित किया जा रहा है।


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें और Twitter पर फॉलो करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here