केरल में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, नमूने एकत्र कर जाँच को भेजे

0
404

दुनियाभर में परेशानी पैदा कर देने वाले कोरोना वायरस के बाद अब मंकिपॉक्स ने दस्तक दी है। यह कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक वायरस है। कई देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण देखने को मिले हैं। जिसके बाद केंद्र सरकान ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे को ध्यान में रखते हुए ज्यादा एहतियात बरतने को कहा गया।

फिर एक बार पुराने दिशा निर्देशों को दोहराते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को केंद्र की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा। भारत में अभी तक एक भी केस देखने को नहीं मिला था।

केरल में मिला संदिग्ध मामला

केरल में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण दिखाई दिए हैं जिसके बाद से उसे एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि मरीज के नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के नतीजे मिलने के बाद ही मंकीपॉक्स (Monkeypox) की पुष्टि की जा सकेगी।

जॉर्ज ने कहा कि इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण दिखाई दिए हैं और वह व्यक्ति विदेश में संक्रमण के एक मरीज़ के भी संपर्क में था। उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स (Monkeypox) पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के मरीज़ों के जैसे दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here