Oppo भारत में लॉन्च करेगा Reno S, जानिए इस स्मार्टफोन के क्या हैं फीचर्स…

मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo भारत में Reno सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Oppo का ये फोन होगा Reno S, इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया मिलेगा।

0
1232
Oppo reno s

मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo भारत में Reno सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। Oppo का ये फोन होगा Reno S, इसमें 64 मेगापिक्सल कैमरा दिया मिलेगा।

अब ये मोबाइल फोन भारत में 64MP कैमरे वाले स्मार्टफोन्स Redmi Note 8 Pro, Realme XT और Samsung A70s के साथ सूची में ऐड हो जाएगा। हालांकि, ओप्पो का ये नया स्मार्टफोन्स इन मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में एक प्रीमियम डिवाइस होगा।

गौरतलब है कि चीनी कंपनी इसे भारत में दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च करने की तैयारी में है इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही चैनल्स के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। ये स्मार्टफोन भारत में ओरिजनल Oppo Reno का अपग्रेड हो सकता है।

दरअसल, 91 मोबाइल्स के मुताबिक Reno S एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 40,000 रुपये से अधिक होगी। इस कीमत से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि Oppo ने स्नैपड्रैगन 855+ के साथ पिछले महीने चीन में Reno Ace को लॉन्च किया था। नए प्रोसेसर के अलावा Reno S में भी 65W सुपर VOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दिए जाने की ख़बर है। Reno Ace और Reno S में अंतर रियर कैमरा सेटअप का होगा।

पूरी संभावना है कि Reno S, Reno Ace का रिब्रांडेड वर्जन ना होकर अलग से एक नया डिवाइस होगा। Reno Ace चीन में उपलब्ध है। ये 48MP कैमरे के साथ आता है।

माना जा रहा है कि Reno S में Oppo, 64MP कैमरा प्रयोग किया जाएगा। चीनी कंपनी इसे दिसंबर में लॉन्च करेगी, ये भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

ओप्पो के दावे के अनुसार, VOOC 2.0 के द्वारा 4,000mAh बैटरी को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज करने में केवल 10 मिनट का समय लगेगा। लॉन्च के वक्त कंपनी ने दावा किया था कि इससे बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने के लिए 27 मिनट से भी कम समय लेगा।

ओप्पो ने Reno 10X Zoom और Reno को इस साल जून में लॉन्च किया था। सितंबर के महीने में इन दोनों के अपग्रेड के तौर पर Reno 2, Reno 2Z और Reno 2F को लॉन्च किया था। अब कंपनी लाइनअप में Reno S को ऐड करने के बारे में विचार कर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here