Weather Update: किसी राज्य में खिली धूप तो कहीं बाढ़ जैसे हालात, जानिए क्या कह रहा मौसम का मिजाज़

दिल्ली और एनसीआर में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

0
268
Weather Update

Today Weather Update: पिछले दिनों हुई बारिश ने आम आदमी को गर्मी से राहत की साँस दी है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अभी भी मौसम के बदलने के बाद दिन में उमस बनी हुई है। रात को मौसम तरावट देने वाला हो जाता है। मौसम के चढ़ते और गिरते पारे के बीच मौसम विभाग ने जानकारी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, केरल जैसे राज्यों में आज गुरुवार को बारिश हो सकती है वहीं दिल्ली में बारिश के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। कई राज्यों में बारिश से दिल्ली (Delhi) के तापमान में भी अंतर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) एक अनुसार आज से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक राजधानी में तेज हवा चलने की उम्मीद जताई जा रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उधर, गुजरात (Gujarat) के कई जिलों में आज बारिश की संभावना बताई जा रही है। अहमदाबाद में आज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है।

राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश जारी

राजस्थान (Rajasthan) के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश का दौर चल रहा है। IMD के अनुसार यहाँ पिछले 24 घंटे में राज्य के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बूंदा बांदी देखने को मिली है।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जम्मू-श्रीनगर (Srinagar) राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल की शटरिंग और 150 फुट का एक भाग पानी में बह गया है। इधर, रामबन और उधमपुर जिलों में भी लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बाढ़ के चलते कई जगह रास्ते बाधित हुए हैं और सैंकड़ों की तादात में वाहन फंसे हुए हैं।

हिमाचल में 4 दिन तक खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के अधिकांश इलाकों में आने वाले 4 दिनों तक मौसम में दूर दूर तक कोई बारिश आंधी की सम्भावना नहीं है। इस कारण तापमान बढ़ सकता है। हालांकि 23 जून को हाई माउंटेन एरिया में और 26 को मिडियम माउंटेन एरिया में कहीं छींटा कशी की संभावना है। वहीं राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शिमला में 25 से 28 जून के बीच मानसून हिमाचल पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here