अर्थव्यवस्था को लेकर प्रकाश राज का मोदी सरकार पर हमला, वायरल हो रहा ये ट्वीट

अभिनेता प्रकाश राज ने गिरती अर्थव्यस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, शुक्रवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, लगातार ये 6ठी तिमाही है जब जीडीपी के बढ़ने की दर में गिरावट आई है।

0
1064
अभिनेता- प्रकाश राज

अभिनेता प्रकाश राज ने गिरती अर्थव्यस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, शुक्रवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, लगातार ये 6ठी तिमाही है जब जीडीपी के बढ़ने की दर में गिरावट आई है। सबसे चिंताजनक खबर ये है कि इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.7% से गिरकर सिर्फ आधा परसेंट यानी केवल 4.5 फीसदी रह गई है।

इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट 6.7% से गिरकर सिर्फ आधा परसेंट की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस पर अभिनेता प्रकाश ने ट्वीट किया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभिनेता ने मोदी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा है- ‘अर्थव्यवस्था आईसीयू में है। विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम किससे सवाल पूछें…. नेहरू से या टीपू सुल्तान से… बस पूछ रहा हूं।’

प्रकाश राज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बोल रही हैं वहीं उनके पीछे बैठे मंत्री सो रहे हैं। बता दें कि वित्त मंत्री देश की अर्थव्यवस्था की दशा पर राज्यसभा में हो रही चर्चा में बोल रहीं थीं तभी केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और उनकी बाएं ओर बैठे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सदन में बैठकर झपकी लेते दिखाई दे रहे है। जबकि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जम्हाई ले रहे है।

प्रकाश राज का ट्वीट ये जमकर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं, उन्होंने हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए ट्वीट भी किया था। मालूम हो कि प्रकाश राज ने 2019 के आम चुनावों में सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा था- ‘मेरे गाल पर जोरदार तमाचा…और भी ट्रोल, बेइज्जती, और गालियां आई हैं फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा।

प्रकाश ने कहा था, सेक्युलर भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरू हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। जय हिंद।’ प्रकाश राज ने टीवी शो (बिसिलु कुदुरे) से अपने करियर की शुरुआत की थी।

मालूम हो कि प्रकाश राज को फिल्म ‘कांचीवरम’ में उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड में प्रकाश राज ने ‘सिंघम’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। प्रकाश राज ने बिसिलु कुदुरे टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here