महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण, पहली बार करेंगी ये काम

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि वह 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाने जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह से द्रौपदी के नजरिए से होगी।

0
1609

मुंबई: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। इसी बीच खबर आई है कि वह ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह से द्रौपदी के नजरिए से होगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दीपिका पादुकोण महाभारत फिल्म में द्रौपदी के के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म कई भागों में बनाई जाएगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2021 पर रिलीज किया जाएगा।


ये भी पढ़ें- तो इसलिए सलमान खान शेयर कर रहे थे शर्टलेस फोटोज-वीडियोज…

महाभारत फिल्म की औपचारिक घोषणा होने के बाद से फैंस के तरह-तरह के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “राजामौली और संजय लीला भंसाली के अलावा मुझे नहीं लगता कि कोई इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर पाएगा।”

इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे दीपिका पादुकोण मधु मंटेना के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं। मधु मंटेना ने एक फिल्म के बारे में कहा है कि हमने कई बार महाभारत सुनी है और देखी है, लेकिन ये महाभारत द्रौपदी के नजरिए से होगी। वहीं, बता करें दीपिका की तो वह पहले भी बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी पीरियोडिकल फिल्म चुकी हैं। ऐसे में महाभारत के लिए उन्हें परफेक्ट माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here