Honey Singh से पत्नी शालिनी ने की 10 करोड़ की मांग, जाने पूरा मामला

0
719
Yo Yo Honey Singh:
हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनसे 10 करोड़ का मुआवजा मांगा है।

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। और कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका भी दायर की है पत्नी शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। इसके चलते शालिनी ने यो-यो हनी सिंह से 10 करोड़ की मांग की है।

3 अगस्त को दायर की याचिका

आपको बता दें कि, पत्नी शालिनी ने हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ 3 अगस्त  को तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही उन्होंने 10 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है। कोर्ट ने हनी सिंह से 28 अगस्त तक जबाव मांगा है। और शालिनी ने हनी सिंह के परिवार के खिलाफ भी मुकदमा किया है कि वे उन्है शारीरिक और मानसिक तौर पर उनपर अत्याचार करते थे।

यौन हिंसा के भी लगाए आरोप

3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर में शालिनी ने कहा कि, हनी सिंह न उनके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया है। जिसमें शालिनी ने हनी सिंह और उनके परिवार पर प्रोटेक्शन ऑफ वुमेन फ्रॉम डोमस्टिक वॉयलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह और उनका परिवार उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थेे। इतना ही नहीं कई बार हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट भी की है। और उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया है। साथ ही शालिनी ने उनपर यौन हिंसा का केस भी किया है।

पत्नी शालिनी ने बताया कि हनी सिंह के कई और औरतों के साथ अवैद संबंध हैं। और विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया है। अब शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ का मुआवजा मांगा है। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जबाव देने की मांग की है।

Read Also: गहना ने न्यूड होकर इंस्टा पर किया लाइव, देखें वीडियो…पूछा- क्या मैं बल्गर लग रही हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here