Virat Anushka Second Child: अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म, दूसरी बार पिता बने विराट कोहली

0
459

Virat Anushka Second Child:  बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे हसीन जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराच कोहली ने अपने फैंस को एक जबरदस्त खबर दी है। खबर है कि इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट और अदाकारा अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। हालाँकि शुरुआत से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दूसरी प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखा था। मगर अब इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने एक साथ मिलकर दिया है। इस न्यूज के सुर्ख़ियों में आते ही दोनों को फ़िल्मी और खेल जगत से जुड़े बड़े बड़े दिग्गज और फैंस से ढेरों बधाई मिलना शुरू हो गया है।

दरअसल, मंगलवार यानी 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, दोनों के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में दोनो ने जॉइन बयान देते हुए लिखा कि, “ढेर सारे खुशियों और प्यार के साथ हम आपको ये खुशखबरी दे रहे हैं कि, 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। इस खुसी के वक्त में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाओं के इक्षुक हैं। साथ ही हम आपसे हमें इस वक़्त प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। खूब सारा प्यार….. विराट और अनुष्का।”

दूसरी बार पिता बनें विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। अनुष्का ने एक बटी को जन्म दिया था। जिसका नाम ‘वमिका’ रखा गाय था। अब अनुष्का ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम ‘अकाय’ रखा है। विराट और अनुष्का के बेटे का जन्म 15 फरवरी को ही हो गया था। लेकिन उन्होंने आज 20 फरवरी को ये रिवील किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here