मुंबई: आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म से टकराने के बावजूद विक्की की इस फिल्म ने पहले दिन 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की दो दिन के कलेक्शन के आंकड़े ट्विटर परे शेयर किए हैं। पहले दिन फिल्म ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन यानि कि शनिवार को फिल्म ने 5.52 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ दो दिनों में फिल्म ने कुल 10.62 करोड़ की कमाई कर ली है।
#Bhoot witnesses limited growth on Day 2… Decent in mass circuits, but lacks the spark at key metros… Day 3 is pivotal, needs to recover lost ground to post a respectable total… Eyes ₹ 16 cr [+/-] weekend… Fri 5.10 cr, Sat 5.52 cr. Total: ₹ 10.62 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 23, 2020
कहानी
भूत फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म मुंबई में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। दरअसल, एक समुद्री जहाज जो अचानक से मुंबई के एक किनारे पर आकर खड़ा हो जाता है, जिसकी जांच के लिए विक्की कौशल को भेजा जाता है। जहाज पर जाकर पता चलता है कि यहां कोई भूत है, जिसके बाद उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्टारकास्ट
भूत में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा आशुतोष राणा ने भी फिल्म ने अहम किरदार निभाया है। भानु प्रताप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।