[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। हिंदू केलेंडर के अनुसार इस बार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा। बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में रक्षाबंधन की तैयारियां धूमधाम से की जा रही हैं। बॉलीवुड में कुछ भाई बहनों की जोड़ियां ऐसी हैं जो एक दूसरे पर जमकर प्यार बरसाती हैं। आइये देखते हैं कौन हैं वो जोड़ियां जो करती हैं बॉलीवुड में राज।
सेफ और सोहा अली खान
सैफ और सोहा अली खान की जोड़ी पूरे बॉलीवुड में सबसे प्यारी भाई-बहन की जोड़ियों में से एक है। भाई-बहन की ये प्यारी जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पहले नंबर पर आती है। दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार बरसातें हैं। दोनों पटौदी खानदान के चहेतें हैं। और दोनों ने ही फिल्मी करियर को ही चुना। सैफ अली खान ने 1990 से अपनो करियर की शुरुआत की इसके बाद सैफ ने उन्होंने हम साथ साथ हैं, दिल चाहता है और बीइंग साइरस जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। तो वहीं सोहा अली खान रंग दे बसंती और तुम मिले जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
तुषार और एकता कपूर
तुषार और एकता कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे प्यारे भाई-बहनों में से एक हैं। जहां एक ओर एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की एमडी देश के सबसे सफल टेलीविजन और फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, तो वहीं उनके भाई तुषार कपूर- क्या कूल है हम, गोलमाल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत चुके हैं। दोनों एक दूसरें पर जान लुटाते हैं।
फरहान और जोया अख्तर
अख्तर परिवार के प्रतिभाशाली भाई-बहन फरहान और जोया की जोड़ी बॉलीवुड में र्स्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक मानी जाती है। जहां बहन जोया अख्तर वेब-सीरीज जैसे लक बाय चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, और मेड इन हेवन के साथ एक फिल्म निर्माता के रूप में अपना नाम कमा चुकी हैं तो वहीं भआई फपरहान अख्तर ने भी एक निर्देशक, अभिनेता, लेखक, गायक और निर्माता, में अपना खूब नाम कमाया है।
सोनम और हर्षवर्धन कपूर
सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भाई-बहन की इस प्यारी जोड़ी सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड जोड़यों में से एक है दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। सोनम कपूर ने कई बड़ी फिल्मों में नाम कमाया है तो वहीं भाई हर्शवर्धन कपूर मिर्ज्या और भावेश जोशी सुपरहीरो में नजर आ चुके हैं।
अर्जुन और जान्हवी कपूर
भाई-बहन की ये जोड़ी एक दूसरे से बेहद प्यार करती हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी से बहुत प्यार करते हैं दोनों का रिश्ता एक मिशाल कायम करत है कि सौतेले होने के बाद भी दोनों एक हूसरे पर जान देते हैं।
Read Also: Bollywood अभिनेता Ajay Devgan को देश के लोगो से क्यों हुई शिकायत ?