Salman Khan: डेंगू से ठीक हुए बॉलीवुड के सुल्तान, जीजा आयुष शर्मा की पार्टी में नजर आए सलमान खान

0
546

Salman Khan: बॉलीवुड के युवा एक्टर आयुष शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। बीती रात आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया,जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने चार चांद लगाए थे। जहां एक तरफ आयुष शर्मा ने पैपराजी के साथ भी सेलिब्रेशन किया। तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने पैपराजी के बीच केक भी कट किया था।

पार्टी में पहुंचे सलमान खान

वहीं बता दें, बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान सलमान खान को डेंगू हो गया था,जिस वजह से वह ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन डेंगू होने के बाद सलमान खान आयुष शर्मा की पार्टी में नजर आए। सलमान हमेशा की तरह अपने कुल लुक में नजर आए है। इस बार उन्होंने डार्क ब्लू टीशर्ट और रेड जींस कैरी की थी। सलमान खान के अलावा, इस पार्टी में उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए। अरबाज इस पार्टी में सेमी फॉर्मल ड्रेस में पहुंचे। वहीं, सोहेल खान ने पिंक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। पार्टी में तीनों खान ब्रदर्स का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

शहनाज गिल भी पहुंची पार्टी में

वहीं बिग बॉस 13 से सुर्खियां बटोरने वाली शहनाज गिल और सलमान खान का रिश्ता काफी खास बन गया है, औऱ इसी वजह से शहनाज खान परिवार के भी काफी करीब है। ऐसे में आयुष की बर्थडे पार्टी में शहनाज भी नजर आई थी। इतना ही नहीं,श्वेता तिवारी की बेटी औऱ इंडस्ट्री की बिजली गर्ल पलक तिवारी भी इस पार्टी में पहुंची थी।

बता दें कि आयुष ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव रात्रि’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसके बाद वह फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए। यह फिल्म तो नहीं चली लेकिन आयुष की मस्कुलर बॉडी ने फैंस का दिल जीत लिया, जिस वजह से आयुष की पॉपुलैरिटी भी फैंस के बीच बढ़ गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here