Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आखिरी बार फिल्म ‘जलेबी’ में नजर आई थी। रिया ने मेरे डैड की मारुति, जलेबी और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, पर लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
Also Read: Rhea Chakraborty ने किताब पढ़ते हुए शेयर की फोटो, लिखा ये कैप्शन
बता दें कि रिया को कुछ दिनों पहले ही ‘मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020’ की लिस्ट में पहला स्थान मिला था और अब उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को महाभारत की कहानी में द्रौपदी (Draupadi) का रोल ऑफर किया गया है। ऐसे में अगर ये खबर सच है तो रिया के लिए ये बहुत बड़ा अवसर। हालांकि रिया ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं किया है।
View this post on Instagram
Also Read: समंदर किनारे Parineeti का हॉट अवतार, जानिए Priyanka ने क्या कहा…
अगर रिया (Rhea Chakraborty) इस फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं तो ये फिल्म उनकी बॉलीवुड में वापसी का रास्ता खोल सकती है। मालूमो हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया पर कई गंभीर आरोप लगे थे। सुशांत के पिता ने एक FIR में रिया पर सुशांत के पैसे ऐंठने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे संगीन आरोप लगाए थे।
View this post on Instagram
Read more articles on Entertainment News in Hindi
देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.