
Mumbai: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी ‘साली’, दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण ने उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का डांसिंग जिफ इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लिखा है “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजा जी”। इसके साथ ही अनीशा ने रणवीर सिंह को टैग भी किया है।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह करियर में ऊंचाइयां छूने लगे थे। अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। इनकी पर्सनैलिटी के कई लोग कायल हैं। बॉलीवुड टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स भी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
अजय देवगन जल्द ही गलवान घाटी पर फिल्म बनाएंगे
वही रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘लूटेरा’ के सात साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। रणवीर ने जब पोस्ट शेयर की तो दीपिका पादुकोण ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि तुम्हारी सबसे शानदार परफॉर्मेंस अभी तक की।
View this post on Instagram
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव-स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। रियल लाइफ में भी रणवीर आज भी दीपिका को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो इटली के लेक कोमो में इन्होंने ग्रैंड वेडिंग की। दोनों की शादी काफी पर्सनल अफेयर रही। केवल परिवार के लोग ही इसमें शामिल रहे। लव-स्टोरी की बात करें तो वह काफी दिलचस्प रही।
ये अभिनेता था सुसाइड करने के काफी करीब…
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी प्रेम कहानी रामलीला के दौरान से शुरू हुई थी। दीपिका और रणवीर दोनों फिल्म 83 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाने वाली हैं। गौरतलब है कि फिल्म में दीपिका के सीन्स कम होंगे।
जल्द ही रणवीर अपनी फिल्म ’83’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह क्रिकेटर कपिलदेव की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आनेवाली हैं।