Pushpa 2: खत्म हुआ इंतजार, Allu Arjun की Pushpa 2 का टीजर हो रहा है वायरल

0
1102

Pushpa 2:  एक्टर अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का टीजर जारी हो गया है। इस दिन का कबसे फैंस इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया। आज मेकर्स ने पुष्पा फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। आज का दिन अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बेहद खास है। आज एक्टर का बर्थडे है और इस स्पेशल डे पर उन्होंने फैंस को प्यार के बदले एक बड़ा रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। एक्टर की फिल्म का टीजर अब सामने आ गया है। ये टीजर देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि फिल्म देखना कितना जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

लगभग 3 साल के बाद फैंस का आलू अर्जुन का ‘पुष्पा’ अवतार देखने को मिला है। इस टीजर को देख फैंस की भी आंखें खुली रह गई हैं। जिस रूप में वो दिखाई दी रहे हैं वो काफी दमदार और इंटेंस है। 11 सितम्बर 2023 में ही एक्टर ने ऐलान कर दिया था कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इसके बाद उन्होंने एक-एक झलक दिखाकर फैंस को बेकरार कर रखा है। अपने पुष्पा लुक की झलक दिखाकर एक्टर लोगों के दिल की धड़कने बढ़ा रहे थे। बीते दिन ही एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट की थी कि आज 11:07 मिनट पर टीजर आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here