निक-प्रियंका की शादी को हुआ 1 साल, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को आज यानि कि 1 दिसंबर को पूरा एक साल हो गया है। अपनी शादी की पहली सालगिरह दोनों कुछ खास अंदाज में मनाने वाले हैं। इसी बीच दोनों की कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो काफी पसंद भी किए जा रहे हैं।

0
1057

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को आज यानि कि 1 दिसंबर को पूरा एक साल हो गया है। अपनी शादी की पहली सालगिरह दोनों कुछ खास अंदाज में मनाने वाले हैं। इसी बीच दोनों की कई फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो काफी पसंद भी किए जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत से द व्हाइट टाइगर की शूटिंग करके अमेरिका वापस लौट चुकी हैं। लंबे समय के बाद निक से मिलने पर प्रियंका ने उन्हें एक पपी गिफ्ट किया है, जो निक को काफी पसंद भी आया है। इस पपी का नाम निक और प्रियंका ने जीनो जोनस रखा है। जीनो के साथ निक की एक फनी वीडियो भी शेयर की गई है।

बता दें कि प्रियंका को देखते ही निक अपना दिल हार बैठे थे। उन्होंने क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर से कहा था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत है। इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज भेजा कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।

इसके बाद दोनों मेट गाला के एक इवेंट में साथ नजर आए। हालांकि, ये दोनों एक पार्टी में पहले भी मिल चुके थे। काफी समय तक डेट करने के बाद निक ने प्रियंका को शादी के प्रपोज किया, जिसके जवाब में प्रियंका ने हां कर दी। इसके बाद दोनों के परिवारवाले आपस में मिले और फिर दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here