सिंबा को 1 साल पूरा, रोहित ने शेयर की स्पेशल वीडियो, सिंघम-सूर्यवंशी की दिखी झलक

सिंबा को एक साल पूरा होने के मौके पर रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सिंबा को ट्रिब्यूट है। वीडियो में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की झलक देखने को मिल रही है।

0
1040

मुंबई: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा को 28 दिसंबर को पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को एक साल पूरा होने के मौके पर रोहित शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सिंबा को ट्रिब्यूट है। वीडियो में रोहित की इस सीरीज की आगामी फिल्म सूर्यवंशी की भी झलक है। वीडियो में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तीनों साथ में गोलीबारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस ट्रिब्यूट वीडियो की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग से होती है। जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। ये सीन सिंबा फिल्म से लिया गया है। वीडियो में खास पल वह है जब दर्शक रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार को साथ में गोलीबारी करते हुए देखते हैं।

बता दें कि रोहित शेट्टी की सुपरहिट सिंघम सीरीज की आगामी फिल्म सूर्यवंशी होगी। इसमें अक्षय कुमार ATS अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। पिछली फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। पुलिस के किरदार में रणवीर सिंह ने अपने चुलबुलेपन से जान डाल दी थी। वहीं, सिंघम में अजय देवगन एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए थे। सिंघम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

वहीं, बात करें अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी की तो इसमें अक्षय कुमार अहम भूमिका में होंगे। इस फिल्म में अक्षय ATS अफसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here