लता मंगेशकर से मिले मधुर भंडारकर, हेल्थ के बारे में दी जानकारी

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 11 नवंबर से सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फैंस और शुभचिंतक लगतार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी लता दीदी से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में गए। लता दीदी से मुलाकात के बाद भंडारकर ने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

0
1046

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर 11 नवंबर से सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फैंस और शुभचिंतक लगतार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी लता दीदी से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल में गए। लता दीदी से मुलाकात के बाद भंडारकर ने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।

मधुर भंडारकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लता मंगेशकर की एक तस्वीर शेयर कर उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, अस्पताल में लता मंगेशकर दीदी से मुलाकात की। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब वे स्थिर हैं। ट्रीटमेंट को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही हैं। लता दीदी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की दुआ और प्रार्थना करने वालों का शुक्रिया।

मधुर भंडारकर से पहले लता मंगेशकर की बहन उषा ने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, ”लता अब सही हैं। अभी भी वे अस्पताल में हैं। जब डॉक्टर्स उन्हें घर ले जाने की इजाजत देंगे तब हम उन्हें घर लेकर जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here