एक्टर कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या, 3 साल के बेटे के नाम की संपत्ति

काफी समय से डिप्रेशन का शिकार चल रहे एक्टर कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। मौके से एक डेढ़ पेज का इंग्लिश में लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को अपने माता-पिता, बहन और अपने तीन साल के बेटे के नाम कर दी।

0
1321

मुंबई: काफी समय से डिप्रेशन का शिकार चल रहे एक्टर कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। मौके से एक डेढ़ पेज का इंग्लिश में लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को अपने माता-पिता, बहन और अपने तीन साल के बेटे के नाम कर दी।

सुसाइड नोट में कुशल ने लिखा है कि उनकी संपत्ति के 50 प्रतिशत हिस्से को उनके माता-पिता और उनकी बहन को दे दी जाए और बाकी की संपत्ति उनके 3 साल के बेटे के नाम कर दी जाए। DCP परमजीत सिंह दहिया ने उनके आत्महत्या की खबर की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें- BB13: अभी घर में वापसी नहीं करेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, इस वजह से टली एंट्री

DCP परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि ”हां, ये सुसाइड केस है। दोपहर से ही उनके परिजन उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। जब काफी समय से इंतजार करने के बाद भी कुशल का कोई जवाब नहीं मिला तो वो रात को ही कुशल की बिल्डिंग में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कुशल के घर में गए तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस केस को सुसाइड केस के तौर पर दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक 4 साल पहले साल 2015 में कुशल ने यूरोपियन गर्लफ्रेंड Audrey Dolhen शादी की थी। खबरों की मानें तो काफी समय से दोनों के बीच कुछ परेशानियां चल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि शायद कुशल ने इसी वजह से आत्महत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here